आज के समय में महिलाओं का प्रेग्नेंट होने काफी मुश्किल होता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण है इनफर्टिलिटी। महिलाओं में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें फैलोपियन ट्यूब का ब्लॉक होना भी शामिल है। फैलोपिन ट्यूब ब्लॉक होने की वजह से महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत आती है। लेकिन फैलोपियन ट्यूब का ब्लॉक होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब को खोलने के लिए इलाज संभव है, इतना ही नहीं कई एक्सरसाइज और घरेलू उपायों से भी आप नेचुरल तरीके से फैलोपियन ट्यूब को खोल सकते हैं। महिला स्वास्थ्य और इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट महक खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब (Block Fallopian Tubes) को खोलने के लिए एक फर्टिलिटी एब्डोमिनल मसाज के बारे में बताया है।
ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब को कैसे ठीक करें? - How do you clear a blocked fallopian tube in Hindi?
रोजाना 5 से 10 मिनट तक हल्की धूप यानी सुबह 7 से 10 बजे तक की सूरज की रोशनी में बैठे। इस दौरान 5 मिनट तक अपने पेट के निचले हिस्से की मालिश करने की कोशिश करें। अगर आप चाहे, तो पेट के निचले हिस्से की मालिश एक दिन छोड़कर एक दिन भी कर सकते हैं। पेट की मालिश करने के लिए आप तिल का तेल, अरंडी का तेल या नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके फैलोपियन ट्यूब और आस-पास के स्थानों पर ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और बढ़ावा देने में मदद करता है, सूजन को कम करके प्राकृतिक रूप से प्रजनन अंगों के इलाज को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें- फैलोपियन ट्यूब मे सूजन होने पर दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा
फर्टिलिटी एब्डोमिनल मसाज कैसे करें? - How To Do Fertility Abdominal Massage in Hindi?
- अपने पेट के नीचले हिस्से या नाभि में तेल डालें।
- सीधे हाथ का इस्तेमाल करते हुए अपने शरीर के बाईं ओर अपनी कमर तक पहुंचें और अपनी बगल की मांसपेशियों को पकड़ें।
- अब धीरे-धीरे अपने हाथ को अपने पेट के बीच के हिस्से में खींचते हुए लाएं।
- बाईं से दाईं ओर बारी-बारी से इस प्रक्रिया को दोहराएं और इस दौरान गहरी सांस लेते और छोड़ते रहें।
- इस प्रक्रिया को अपने पेट के दोनों साइड से 10-10 बार दोहराएं।
- अब लेट जाए और कम से कम एक घंटे तक आराम करें।
- अगर आप धूप सेंकते समय ऐसा करेंगे तो इस उपाय का असर दोगुना हो जाएगा।
- रोजाना आप इस एक्सरसाइज को दिन में 5 मिनट कर सकते हैं।
- यह एक्सरसाइज सुबह खाली पेट या रात को खाना खाने के 3 घंटे पहले करें।
View this post on Instagram
ध्यान रहे ये एक्सरसाइज ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब को खोलने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन इसके साथ हेल्दी डाइट और डॉक्टर से परामर्श करना भी जरूरी है।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version