KhushKhabri With IVF: कुछ महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की वजह से गर्भधारण करने में देरी हो सकती है। इन समस्याओं में फैलोपियन ट्यबू से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। फैलोपियन ट्यूब में होने वाली समस्याओं की वजह से प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। महिलाओं को फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याओं में फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स (फैलोपियन ट्यूब में द्रव का जमा होना), गर्भाशय फाइब्रॉएड (फैलोपियन ट्यूब का न खुल पाना), एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इन्फ़्लेमेटरी डिज़ीज और एक्टोपिक प्रेगनेंसी को शामिल को शामिल किया जाता है। यह सभी समस्याएं महिला को सामान्य रूप से गर्भधारण करने में मुश्किलें पैदा करते हैं। हालांकि, समय पर इन रोगों की पहचान कर इलाज के समय को कम किया जा सकता है।
यदि, इन रोगों के इलाज में देरी हो तो स्थिति गंभीर हो सकती है। लेकिन, डॉक्टर कुछ टेस्ट के द्वारा महिला की मौजूदा स्थिति की गंभीरता की जांच करते हैं और कुछ गर्भाधारण की संभावना होने पर उन्हें आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने से पहले महिला व पुरुष के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इस विषय पर इंटरनेट आदि स्थानों पर कोई सटिक जानकारी उपलब्ध न होने पर लोग इस प्रक्रिया को अपनाने से हिचकिचाते हैं। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ओनलीमायहेल्थ की ओर से Khushkhabri with IVF सीरीज को शुरू किया गया है। इस सीरीज में IVF के सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को आसान भाषा में बताने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए ओनलीमायहेल्थ की टीम आईवीएफ के विशेषज्ञों से संपर्क कर सभी सटीक जानकारियों को आपके साथ साझां करता है। आज की इस सीरीज में यशोदा फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर कड़कड़डूमा की इन्फ़र्टिलिटी और आईवीएफ कंसलटेंट डॉ. स्नेहा मिश्रा से जानते हैं कि ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब्स में आईवीएफ ट्रीटमेंट कितना कारगर (How IVF works with blocked fallopian tubes) होता है?
फैलोपियन ट्यूब्स का कार्य - Role Of Fallopian Tubes In Hindi
- फॉलोपियन ट्यूब्स महिलाओं के प्रजनन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आगे जानते हैं इसके मुख्य कार्यों के बारे में।
- फॉलोपियन ट्यूब्स ओवरीज (Ovaries) से निकलने वाले एग्स को गर्भाशय तक पहुंचाता है।
- स्पर्म और एग्स को जुड़ाव फैलोपियन ट्यूब्स में होता है, यही पर एंब्रियो का निर्माण होता है।
- इसके बाद एंब्रियो गर्भाशय में जाता है और वहीं इम्प्लांट होता है।
फैलोपियन ट्यूब्स के ब्लॉक होने पर कई समस्याएं हो सकती है, जिससे कंसीव करने में परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें : Khushkhabri with IVF: आईवीएफ ट्रीटमेंट की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ये हार्मोन्स, डॉक्टर से जानें
क्या फैलोपियन ट्यूब्स ब्लॉक होने पर IVF किया जा सकता है? - Can IVF Be Done If Fallopian Tubes Are blocked?
IVF एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एग्स और स्पर्म का मिलन महिला के शरीर के बाहर लैब में किया जाता है। फैलोपियन ट्यूब्स का ब्लॉक होना IVF प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करता, क्योंकि इसमें ट्यूब्स का उपयोग नहीं होता है। IVF की प्रक्रिया कैसे की जाती है।
- ओवरी को स्टिम्यूलेट करना (Ovulation Stimulation): महिला को हार्मोनल दवाएं दी जाती हैं, ताकि ओवरी एक समय में एक से अधिक एग्स उत्पन्न करे।
- एग्स को बाहर निकलना (Egg Retrieval): ओवरी से मैच्यरो एग्स एक छोटी सर्जिकल प्रक्रिया के माध्यम से निकाला जाता है।
- स्पर्म को लेना (Sperm Collection): इसके बाद पुरुष के शुक्राणु एकत्रित किए जाते हैं।
- फर्टिलाइजेशन प्रक्रिया (Fertilization): लैब में महिला के एग्स और स्पर्म को मिलाया जाता है, जिससे एंब्रियो बनता है।
- भ्रूण स्थानांतरण (Embryo Transfer): इसके बाद तैयार एंब्रियो को महिला के गर्शाशय में ट्रांसफर किया जाता है। इसके बाद एंब्रियो को गर्भाशय में अटैच होने का इंतजार किया जाता है।
आईवीएफ की इस पूरी प्रक्रिया में फैलोपियन ट्यूब्स का उपयोग नहीं होता, इसलिए ब्लॉक ट्यूब्स वाली महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : Khuskhabri With IVF: अधिक उम्र की वजह से कंसीव नहीं कर पा रही थीं मिंटी सक्सेना, IVF की मदद से मिली गुड न्यूज
KhushKhabri With IVF: ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब्स के कारण गर्भधारण में समस्या हो सकती है, लेकिन IVF एक ऐसा इलाज है, जिसने इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। यह तकनीक उन महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो विशेषज्ञ से सलाह लेकर IVF प्रक्रिया के माध्यम से अपने प्रेग्नेंसी के सपने को पूरा कर सकते हैं।