Doctor Verified

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

अनियमित पीरियड्स और इनफर्टिलिटी जैसे कई लक्षण फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने का संकेत हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


कंसीव करने में फैलोपियन ट्यूब एक अहम भूमिका निभाती है, लेकिन इसके ब्लॉक होने पर महिलाओं को गर्भधारण करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज को ट्यूबल ऑक्लूजन के नाम से भी जाना जाता है। फैलोपियन ट्यूब ब्‍लॉक होने पर ओवेरी से अंडा ट्यूब में नहीं जा पाता है, जिस कारण नेचुरल तरीके से कसंवी करना मुश्किल हो जाता है। प्रकृतिक रूप से गर्भधारन करने के लिए फैलोपियन ट्यूब का खुला होना जरूरी है। इसलिए अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो इसका कारण फैलोपियन ट्यूब का ब्लॉक होना भी हो सकता है। ऐसे में फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के क्या लक्षण हैं आइए लखनऊ के मेदांता अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एसोसिएट सलाहकार डॉ. शिप्रा द्विवेदी (Dr. Shipra Dwivedi, Associate consultant, Obs & Gynae department, Medanta Hospital, Lucknow) से जानते हैं।  

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के क्या लक्षण हैं? - What Are The Symptoms Of Fallopian Tube Blockage in Hindi 

1. इनफर्टिलिटी 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का सबसे आम लक्षण इनफर्टिलिटी (Infertility) यानी गर्भधारण करने में समस्या का सामना करना है। फैलोपियन ट्यूब अंडे को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाने और फर्टिलाइजेशन के लिए जगह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसके बंद होने के कारण स्पर्म को अंडे तक पहुंचने में समस्या आ सकती है, जिसके कारण बांझपन हो सकता है।

2. पेल्विक में दर्द

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज वाली कुछ महिलाओं को पेल्विक दर्द (Pelvic Pain) का अनुभव भी हो सकता है। यह दर्द बहुत तेज, रुक-रुककर या लगातार हो सकता है। इतना ही नहीं पीरियड्स या इंटरकोर्स के दौरान यह दर्द बढ़ भी सकता है। 

3. अनियमित पीरियड्स 

पीरियड्स साइकिल में बदलाव या अनियमित पीरियड (Irregular Periods) कभी-कभी फैलोपियन ट्यूब के बंद होने का कारण हो सकता है। महिलाओं को असामान्य रूप से भारी या हल्के पीरियड्स, अनियमित पीरियड साइकिल का अनुभव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- फैलोपियन ट्यूब में सूजन क्यों होती है? जानें कारण

4. एबनॉर्मल वजाइनल डिस्चार्ज

कुछ मामलों में, फैलोपियन ट्यूब के बंद होने के लक्षणों में एबनॉर्मल वजाइनल डिस्चार्ज (Abnormal Vaginal Discharge)हो सकता है। डिस्चार्ज में बहुत तेज गंध हो सकती है या उसका रंग या गाढ़ापन सामान्य से अलग हो सकता है।

5. पीरियड्स के दौरान तेज दर्द

पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, जिसे डिसमेनोरिया के रूप में जाना जाता है, फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज वाली महिलाओं में आम लक्षण हो सकता है। इस कारण कई महिलाओं का वजन भी कम हो सकता है। 

6. इंटरकोर्स के दौरान दर्द होना

इंटरकोर्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द या असुविधा का अनुभव हो सकता है, जो फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज वाली महिलाओं में हो सकता है। 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का सभी महिलाओं में अलग-अलग लक्षण नजर आ सकता है और इलाज के लिए आमतौर पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है। इसलिए अगर आपको कंसीव करने में किसी तरह की समस्या हो रही है और इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Image Credit- Freepik

Read Next

महिलाओं को कंसीव करने में मदद करते हैं ये 4 विटामिन्स, प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो जरूर करें सेवन

Disclaimer