Doctor Verified

फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी ये समस्याएं महिलाओं की फर्टिलिटी को कर सकती है प्रभावित, जानें बचाव का तरीका

महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं उनकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है। आगे जानते हैं इस बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी ये समस्याएं महिलाओं की फर्टिलिटी को कर सकती है प्रभावित, जानें बचाव का तरीका


महिलाओं के प्रजनन अंगों में गर्भाशय, ओवरी, गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) और फैलोपियन ट्यूब आदि को शामिल किया जाता है। ओवरी में महिलाओं का अंडों का निर्माण होता है। इसके बाद यह अंडा दो फैलोपियन ट्यूब में एक में प्रवेश करता है। जहां पर यह शुक्राणु के संपर्क में आकर निषेचित (फर्टिलाइज) होता है। फैलोपियन ट्यूब गर्भाशय के साथ जुड़ा होता है। बाद में फैलोपियन से अंडा गर्भाशय में पहुंचता है और महिलाओं की प्रेग्नेंसी शुरू होती है। लेकिन जिन महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब में कुछ समस्याएं होती है उनको प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे साईं पॉलिक्लिनीक की स्री रोग विशेषज्ञ डॉ विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं को फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

क्या फैलोपियन ट्यूब महिलाओं की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है? - Can Fallopian Tube Affect Women Fertility In Hindi

महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब गर्भाशय से जुड़ी होती है, जो आगे प्रेग्नेंसी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉक्टर के अनुसार यह फर्टिलाइज एग को गर्भाशय तक पहुंचाने का कार्य करती है। अगर, फैलोपियन ट्यूब में किसी तरह की रुकावट व अन्य समस्या हो तो ऐसे में गर्भधारण में समस्या आ सकती है। इनफर्टिलिटी से जुड़े करीब बीस से तीन प्रतिशत मामले फैलोपियन ट्यूब से जुड़े होते हैं। 

fallopian tube affect women fertility

फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं - Fallopian Tube Problems In Womens in Hindi 

एक्टोपिक (ट्यूबल) प्रेग्नेंसी

यह प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्या है। इसमें भ्रूण आपकी गर्भाशय की दीवार के बजाय फैलोपियन ट्यूब में प्रत्यारोपित हो सकता है। यह प्रेग्नेंसी से जुड़ी गंभीर समस्या है। इसमें महिलाओं को पेट में अत्यधिक दर्द और ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। 

एंडोमेट्रियोसिस

इस समस्या में महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब में टिश्यू इकट्ठा हो जाते हैं। इससे फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज हो जाती है। यह फैलोपियन ट्यूब में घाव पैदा कर सकता है। इससे प्रेग्नेंसी में मुश्किले आने लगती है। 

फैलोपियन ट्यूब कैंसर

ओवरियन कैंसर के कई प्रकार फैलोपियन ट्यूब को प्रभावित कर सकते हैं। इस तरह कैंसर में कई बार कैंसर की पहचान अंतिम दौर में हो पाती है। ऐसे में इसका इलाज करना मुश्किल भरा हो सकता है। 

फाइब्रॉएड 

फाइब्रॉएड आमतौर पर गर्भाशय में बढ़ते हैं, लेकिन यह महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब में भी सतह बनाकर उन्हें रोक सकते हैं।

हाइड्रोसैलपिनक्स

किसी प्रकार की चोट या संक्रमण के बाद भी फैलोपियन ट्यूब अवरुद्ध हो सकती हैं। रुकावट के कारण महिलाओं के लिए गर्भवती होना कठिन हो सकता है।

पैराट्यूबल सिस्ट 

ये द्रव से भरे सिस्ट आपके ओवरियन और फैलोपियन ट्यूब के पास बनते हैं। वे गैर-कैंसरयुक्त होते हैं और आमतौर पर उपचार के बिना ठीक हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में आ सकते हैं ये 7 बदलाव

फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप एक्सरसाइज और खानपान में बदलाव करें। इसके अलावा, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप फैलोपियन ट्यूब से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। वहीं, यदि महिलाओं को पेट में दर्द आदि महसूस हो तो इसे अनदेखा न करें, ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

Read Next

बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 3 कारण

Disclaimer