Doctor Verified

फैलोपियन ट्यूब मे सूजन होने पर दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

महिलाओं में पेट दर्द हो सकता है, फैलोपियन ट्यूब में सूजन का संकेत। जानें इस दौरान कौन से लक्षण महसूस हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 फैलोपियन ट्यूब मे सूजन होने पर दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा


Fallopian Tube Inflammation: महिलाओं के प्रजनन अंगों में फैलोपियन ट्यूब का भी महत्व होता है। फैलोपियन ट्यूब गर्भधारण में महत्वपूर्ण होती है। कई कारणों से कुछ महिलाओं को फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं जैसे संक्रमण और सूजन आदि हो सकती है। गोनोरिया व क्लैमाइडिया जैसे यौन संचारित रोग (एसटीडी) की वजह से यह समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से गर्भधारण में समस्याएं हो सकती है। साथ ही, महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आगे स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जातन हैं कि फैलोपियन ट्यूब में सूजन होने पर महिलाओं को क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

फैलोपियन ट्यूब में सूजन के लक्षण - Fallopian Tube Inflammation Symptoms In Hindi

पेल्विक एरिया में दर्द

फैलोपियन ट्यूब की सूजन में महिलाओं को पेल्विक में दर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द बना रहता है। यह स्थिति पीरियड्स या शारीरिक संबंध बनाते समय अधिक दर्द का कारण बन सकती है। इसमें महिलाओं को पेट में ऐंठन महसूस होती है। 

fallopian tube inflammation

वैजाइनल डिस्चार्ज

फैलोपियन ट्यूब की सूजन के कारण महिलाओं को वैजाइनल डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। सूजन की वजह से महिलाओं को पीले या हरे रंग का डिस्चार्ज हो सकता है। सामान्य रूप से फैलोपियन ट्यूब का इंफेक्शन प्रजनन अंगों तक फैल  सकता है। इसके कारण वैजाइना में भी सूजन आ सकती है। 

यूरिन पास करते समय दर्द

फैलोपियन ट्यूब की सूजन के कारण महिलाओं को यूरिन पास करते समय दर्द हो सकता है। यह लक्षण तब होता है जब इंफेक्शन यूरिनरी ट्रैक्ट तक फैल जाता है। इसकी वजह से ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक्ट में जलन भी महसूस हो सकती है। इस समस्या में कुछ महिलाओं को बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है। 

पीरियड्स में दर्द होना

फैलोपियन ट्यूब की सूजन होने पर कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द हो सकता है। फैलोपियन ट्यूब की सूजन पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को बढ़ा सकती है और यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके अलावा, महिलाएं अपने पीरियड साइकिल में भी बदलाव महसूस कर सकती हैं। 

बुखार आना

इस समस्या में कुछ महिलाओं को बुखार आ सकता है। अगर, इंफेक्शन ज्यादा है और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल रहा है, तो इससे महिलाओं को बुखार आ सकता है। इस दौरान में महिलाओं को ज्यादा ठंड आना या पसीना हो सकता है। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स में अचानक बदलाव होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखी

फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या लक्षण महसूस होने पर आप तुरंत किसी स्री रोग विशेषज्ञ से मिलें। इसका इलाज किया जाना बेहद जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के लिए फैलोपियन ट्यूब का स्वस्थ होना आवश्यक होता है। 

Read Next

गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version