Doctor Verified

गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी प्लान करने के बाद भी कई महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। यहां जानें, गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं? डॉक्टर से जानें


तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान का बुरा असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ता है, जिसके कारण गर्भवती यानी प्रेग्नेंट होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज के समय में नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट होने के लिए लोगों को कई तरह की समस्याओं के सामना करना पड़ता है। कई बार कपल्स 1 साल तक ट्राई करते रहते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी नहीं होती है। प्रेग्नेंट न हो पाने (What is the cause of not getting pregnant) और सोसायटी के प्रेशर में कुछ महिलाएं एंग्जायटी और डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती हैं। इस लेख में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी कंसीव यानी गर्भवती न हो पाने के पीछे के कारण बता रही हैं। 

गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं? | What Are The Most Common Reasons For Not Getting Pregnant In Hindi

1. अनियमित मासिक धर्म - Irregular Menstruation

महिलाओं को हर महीने 28 या 30 दिनों में पीरियड्स आने चाहिए लेकिन कई महिलाओं को समय से पीरियड्स नहीं होते हैं, जो कि इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण है। महिलाओं के मासिक धर्म यानी पीरियड्स का नियमित होना गर्भावस्था के लिए जरूरी है। अनियमित पीरियड्स अंडों को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रेग्नेंसी में समस्या होती है। कई बार महिलाएं अनियमित पीरियड्स को सामान्य समझ लेती हैं और उचित इलाज नहीं करवाती हैं। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के लिए पीरियड्स नियमित समय पर होना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो तुरंत करें ये काम, मिलेगा आराम

2. ओवुलेशन की समस्या - Ovulation Problem

महिलाओं के प्रेग्नेंट न हो पाने का एक बड़ा कारण सही समय पर ओवुलेशन न होना भी है। हार्मोनल असंतुलन, पर्याप्त पोषण और तनाव के कारण महिलाओं में ओवुलेशन की दिक्कत होने लगती है, जिसके कारण नेचुरल प्रेग्नेंसी में समस्या होती है। अगर आप नेचुरली प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें और रोजाना एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। जिन महिलाओं को तनाव या डिप्रेशन की शिकायत रहती है उन्हें मेडिटेशन से राहत मिल सकती है।

infertility

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सर्दी-जुकाम होने पर दवा खाना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

3. फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज - Fallopian Tube Blockage

नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंसी न होने का एक बड़ा कारण फैलोपियन ट्यूब का ब्लॉक होना भी है। महिलाओं में गर्भाशय के दोनों तरफ 2 फैलोपियन ट्यूब होती हैं। जो कि ओवुलेशन के दौरान ओवरी से निकले अंडे को निषेचन में और फिर भ्रूण को गर्भाशय तक पहुंचाने में मदद करती हैं। लेकिन अगर महिला की फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होंगी तो नेचुरल प्रेग्नेंसी का चांस कम हो जाता है। ऐसी महिलाओं को IVF का सहारा लेना पड़ सकता है।

4. उम्र - Age

आजकल महिला हो या पुरुष सभी पढ़ाई और करियर के कारण 30 के बाद ही शादी करने का प्लान बनाते हैं, जिसके बाद प्रेग्नेंसी में समस्या आ सकती हैं। अगर महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है तो इसका असर उसकी फर्टिलिटी पर पड़ सकता है और प्रेग्नेंट होने में समस्या हो सकती है। 

यदि आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं और आपको लगता है कि आप इसमें सफल नहीं हो रही हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चिकित्सक आपके लिए सही उपचार की सलाह देंगे और आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करेंगे।

All Images Credit- Freepik

Read Next

महिलाओं को नाभि पर लगाना चाहिए कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल), मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer