Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

Doctor Verified

नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो तुरंत करें ये काम, मिलेगा आराम

What To Do If Delivery Stitches Break Open In Hindi: नॉर्मल डिलीवरी के बाद अगर किसी वजह से टांके टूट जाए, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

What To Do If Delivery Stitches Break Open In Hindi: आमतौर पर महिलाओं को लगता है कि नॉर्मल डिलीवरी में किसी तरह की कॉम्प्लीकेशन नहीं होती है। जबकि, नॉर्मल डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को वजाइनल ओपनिंग में एक छोटा-सा कट लगता है। बच्चे का जन्म हो जाने के बाद जहां कट लगता है, वहां स्टिचेस लगाए जाते हैं। इसे पेरिनियल टियर (Perineal Tear) कहा जाता है। इन दिनों ऐसे स्टिचेस किए जाते हैं, जो कि अपने आप एक से दो सप्ताह में डिसॉल्व हो जाते हैं। इसका मतलब है कि स्टिच लगने के बाद इन्हें कटवाने का कोई झंझट नहीं होता है। अगर टांके सही तरह से लगाए जाते हैं और महिला उठने-बैठने के दौरान सावधानी बरतती है, तो उसकी हीलिंग यानी रिकवरी तेजी से होती है। वहीं, अगर महिला डिलीवरी के बाद आलती-पालथी मारकर बैठ जाए या उठने-बैठने के दौरान लापरवाही बरते, तो स्टिचेस खुल जाते हैं। यह कंडीशन महिला के लिए न सिर्फ कष्टकारी होती है, बल्कि इंफेक्शन और अन्य समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांके टूट जाए, तो महिलाओं को तुरंत क्या करना चाहिए? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की है।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांके टूट जाएं तो क्या करें- What To Do If Normal Delivery Stitches Break Open In Hindi

What To Do If Normal Delivery Stitches Break Open In Hindi

अगर नॉर्मल डिलवरी के बाद किसी वजह से टांके टूट जाए या महिला को उठने-बैठने में दिक्कत हो, तो उन्हें इस स्थिति को हल्के में नहीं लेना चाहिए। तो ऐसे में क्या किया जाना चाहिए? इस बारे में डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांका खुल जाए, तो बिना लापरवाही किए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। वह आपके स्टिचेस को एग्जामिन करेंगे और अच्छी तरह जांच करेंगे कि आखिर टांका कटा है या नहीं। इसके साथ, वह यह भी पता लगाएंगे कि कहीं टांका कटने की वजह से संक्रमण का खतरा तो नहीं हो रहा है। इसके लिए, डॉक्टर पेरिनियम से स्वॉब ले सकते हैं। आपको बता दें कि पेरिनियम, योनि द्वार और गुदा (एनस) के बीच मौजूद सेंसिटिव स्किन के पैच को कहा जाता है। पेरिनियमि से स्वॉब लेकर यह पता लगाया जाता है कि कहीं महिला को किसी तरह की समस्या या इंफेक्शन तो नहीं है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद अगर किसी वजह से टांका कट जाए, तो महिला को एंटीबायोटिक और पेन रिलीफ मेडिसिन दी जाती है। अगर टांका टूटने के बाद इंफेक्शन बढ़ जाए, तो महिला को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ता है।"

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

क्या खुले हुए टांके को दोबारा स्टिच किए जाते हैं- Are open Stitches Re-stitched In Hindi

Are open Stitches Re-stitched In Hindi

नॉर्मल डिलीवरी के टांके अगर खुल जाए, तो क्या उन्हें दोबारा स्टिच किया जा सकता है? इस पर डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "अगर स्टिचेस खुल गए हैं और इंफेक्शन फैल गया है, तो वहां दोबारा स्टिच नहीं किए जाते हैं। अगर दोबारा स्टिच कर दिया जाए, तो शरीर के अंदरूनी हिस्से में संक्रमण फैल सकता है। यह सही नहीं है। अगर टांके कट गए हैं और इंफेक्शन नहीं है, तो वहां री-स्टिच किया जाता है। यह सब डॉक्टर द्वारा जांच किया जाना चाहिए। इसलिए, स्टिचेस खुलने पर खुद से कुछ न करें, अपने प्रोफेशनल के पास जाएं।"

नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांके कट जाए, तो कितने दिनों में रिकवरी हो जाती है

नॉर्मल डिलीवरी के बाद रिकवरी के लिए महिला को एक से दो सप्ताह का समय लगता है। लेकिन, अगर टांके कट गए हैं, तो उसकी रिकवरी उसके हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करती है। अगर संक्रमण हो गया है, तो वह कितना फैला है, यह बात रिकवरी के लिए मायने रखती है। कभी-कभी स्टिचेस के बाद हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। लेकिन धीरे-धीरे यह ठीक हो जाती है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2024 13:30 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content