Can Women Get Pregnant Without Ovulation: लड़कियां जैसे ही किशोरावस्था में प्रवेश करती हैं उनकी शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान पीरियड्स शुरु होते हैं। पीरियड्स हर माह होने वाली एक निश्चित प्रक्रिया है। इस दौरान महिलाओं और लड़कियों को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। कई महिलाओं और लड़कियों के मन में अक्सर ये प्रश्न उठता है कि क्या ओवुलेशन के बिना भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं? इस विषय को जानने के लिए आपको ओवुलेशन और कंसीव करने की प्रक्रिया को समझना होगा। दरअसल, महिलाओं प्रजनन अंग में शामिल ओवरी हर माह एग रिलीज करती है। इसके बाद यह एग फैलोपियन ट्यूब से होते हुए गर्भाशय तक पहुंचता है। स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशा चौहान से जानते हैं कि क्या ओवुलेशन के बिना महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?
ओवुलेशन के बिना प्रेग्नेंसी संभव हैं? - Can Women Get Pregnant Without Ovulation In Hindi
पीरियड्स हर माह होने वाली एक निश्चित प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया ओवुलेशन से शुरु होती है। दरअसल, महिलाओं की ओवरी हर माह कुछ एग रिलीज करती है। यह एग रिलीज होने के बाद फैलोपियन ट्यूब के रास्ते गर्भाश्य तक पहुंचते हैं। इसके बाद, एग को फर्टिलाइज होने के लिए पुरुषों के स्पर्म की आवश्यकता होती है। यदि, स्पर्म के साथ एग संपर्क में नहीं आते हैं, तो इससे महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं होती है। इसके बाद यह यूट्राइन लाइनिंग से रक्त के रूप में बाहर आ जाते हैं। ओवुलेशन न होने पर महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। इससे प्रेग्नेंसी नहीं होती है।
प्रेग्नेंसी के लिए ओवुलेशन जरुरी होता है? - Ovulation is Necessary For Pregnancy In Hindi
जिन महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है, वह महीने में एक बार अवश्य ओवुलेट करती हैं। प्रेग्नेंसी के लिए ओवुलेशन जरुरी होता है। यदि, महिलाएं ओवुलेशन से 5 दिन पहले और एक दिन बाद तक पुरुष साथी के साथ संबंध बनाती हैं, तो इससे उनके एग को स्पर्म मिलता है। इसके बाद वह गर्भधारण कर सकती हैं। स्वस्थ पुरुष का स्पर्म महिला के बर्थ कैनाल में करीब पांच दिनों तक एग को फर्टाइल करने के लिए योग्य रहता है।
ओवुलेशन कब होता है?
पीरियड्स की ओवुलेशन साइकिल करीब 28 से 32 दिनों की होती है। इस साइकिल में पीरियड के पहले दिन को मेंस्ट्रूअल साइकिल का पहला दिन माना जाता है। जिन महिलाओं की पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है, उनको करीब 11 से 20 दिनों के बीच में ओवुलेशन हो सकता है। हर महिला की पीरियड साइकिल पर ओवुलेशन निर्भर करते हैं। जिन महिलाओं की पीरियड साइकिल कम दिनों की होती है, उनकों 5 से 12 दिनों के बीज में ही ओवुलेशन हो जाता है। वहीं, जिन महिलाओं की पीरियड साइकिल ज्यादा दिनों की होती हैं उनका ओवुलेशन करीब 18 से 25 दिनों के बीच में हो सकता है। पीरियड की साइकिल महिलाओं के लाइफस्टाइल, प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य, सर्वाइकल म्यूकस व अन्य स्थितियों पर निर्भर करता है।
ओवुलेशन के क्या लक्षण होते हैं? - Symptoms of Ovulation in Hindi
- नॉर्मल स्थिति में शरीर का बेसल टेम्परेचर (पीरियड्स से पहले शरीर का तापमान) कम रहता है, जबकि ओवुलेशन के बाद बेसल तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
- सर्वाइकल म्यूकस में बदलाव होने लगता है। ओवुलेशन में यह गाढ़ा और ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) हो जाता है।
- ओवुलेशन के बाद महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में ऐंठन हो सकती है।
- इस दौरान महिलाओं को पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास? जानें
प्रेग्नेंसी के लिए महिला और पुरुष का प्रजनन संबंधी स्वस्थ होना बेहद आवश्यक होता है। ओवुलेशन के बिना महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। इसके लिए महिलाओं की पीरियड्स साइकिल का बेहतर होना महत्वपूर्ण होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version