Fri Sep 11, 2026 | 08:45 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

अंडा खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

What not to eat after eating eggs: शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है और अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। यहां जानिए, अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए (ande ke baad kya na khaye)?

शरीर में रोजाना की प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए अंडा एक अच्छा ऑप्शन है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों की सेहत बनाए रखने, बालों और स्किन की चमक बढ़ाने में मदद करता है। अंडा लोग नाश्ते या डिनर में अक्सर शामिल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडा खाने के तुरंत बाद कुछ चीजें खाने से आपके पाचन और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है (ande ke bad kya nahin khana chahie)? अंडा खाने के बाद पाचन तंत्र कुछ समय के लिए प्रोटीन को पचाने में बिजी रहता है। इस दौरान कुछ फूड्स या ड्रिंक्स का सेवन पाचन को धीमा कर सकता है, जिससे पेट भारी महसूस हो सकता है, गैस, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? - What Not To Eat After Eating Eggs

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं का अंडा, प्रोटीन और पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। लेकिन इसे खाने के तरीके और साथ में क्या खाया जाए, यह हमारे पाचन और स्वास्थ्य पर बड़ा असर डाल सकता है। खासकर अंडा खाने के तुरंत बाद कुछ चीजें खाने या पीने से बचना चाहिए।

1. अंडे के बाद दूध

अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और दूध में भी प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। कई लोगों का पाचन तंत्र इन्हें एक साथ अच्छे से नहीं पचा (milk after egg is good or bad) पाता। अंडा खाने के तुरंत बाद दूध पीने से पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''अंडा और दूध दोनों प्रोटीन युक्त भोजन हैं। इन्हें एक साथ लेने से पाचन में रुकावट आ सकती है और पेट फूलना या कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।''

इसे भी पढ़ें: क्या सच में अंडे खाने से हो सकता है डायरिया? जानें एक्सपर्ट से

2. फल खाने से बचें

अंडा खाने के तुरंत बाद फल खाने से भी बचना चाहिए। खासकर खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, कीवी, स्ट्रॉबेरी और आम। अंडे में मौजूद प्रोटीन और खट्टे फल में मौजूद एसिड मिलकर पेट में जलन या गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं। अंडे के बाद फल खाने के लिए कम से कम 1 घंटे का अंतर रखें।

3. तली हुई या भारी चीजों से बचें

अंडा खाने के तुरंत बाद भारी और तली हुई चीजें खाने से भी बचना चाहिए। उदाहरण के लिए, समोसा, पकोड़े या चिकन जैसे भारी तले हुए भोजन। अंडे में प्रोटीन और फैट की मात्रा होती है, और अगर इसके साथ और अधिक तली हुई चीजें खाई जाएं तो पेट पर भारीपन बढ़ सकता है, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। इसके बजाय अंडे के साथ हल्का भोजन जैसे ब्राउन ब्रेड या सलाद लेना बेहतर है।

what not to eat after eating Egg

इसे भी पढ़ें: क्या अंडा खाने से गैस बनती है? जानें एक्सपर्ट की राय

4. अंडा और दाल का मिक्स

कुछ लोग प्रोटीन की ज्यादा मात्रा पाने के लिए अंडे के साथ दाल या अन्य प्रोटीन युक्त भोजन भी ले लेते हैं। अंडा और दाल दोनों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इनका एक साथ सेवन पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है और गैस, अपच या पेट में भारीपन जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

क्या अंडा खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए? - When to drink water after eating eggs

अंडा खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ वाला पानी पीना भी सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से पेट में सिकुड़न और अपच की समस्या हो सकती है। हल्का गुनगुना पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहने के लिए भोजन के बीच पानी का सेवन धीरे-धीरे करें।

निष्कर्ष

अंडा हमारे लिए प्रोटीन और पोषण का जरूरी सोर्स है, लेकिन इसे सही तरीके से खाना और इसके तुरंत बाद क्या खाया जाए, यह जानना जरूरी है। अंडा खाने के तुरंत बाद दूध, खट्टे या मीठे फल, भारी तली हुई चीजें, कॉफी-चाय और ज्यादा प्रोटीन युक्त भोजन से बचें। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''अंडा एक सुपरफूड है, लेकिन इसे संतुलित तरीके से ही लेना चाहिए। सही समय और संयोजन से ही इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छे से अवशोषित होते हैं और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है।''

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अंडा खाने के तुरंत बाद दूध क्यों नहीं पीना चाहिए?

    अंडा और दूध दोनों में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इन्हें एक साथ लेने से पाचन पर दबाव पड़ सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट भारीपन जैसी समस्या हो सकती है। बेहतर है कि अंडा खाने के 1-2 घंटे बाद ही दूध या दूध से बनी चीजें लें।
  • अंडा खाने के बाद कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

    अंडा खाने के तुरंत बाद खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू और आम या मीठे फल जैसे केला खाने से बचना चाहिए। अंडे के प्रोटीन और फलों में मौजूद एसिड के कारण पेट में जलन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
  • अंडा खाने के बाद क्या खाना चाहिए?

    अंडा खाने के बाद हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना बेहतर होता है। उदाहरण के लिए, सलाद, ब्राउन ब्रेड, उबली सब्जियां या हल्का सूप। इससे पाचन बेहतर रहता है और अंडे के पोषक तत्व सही तरीके से अवशोषित होते हैं।

Read Next

बर्गर-पिज्‍जा जैसे फास्‍ट फूड्स हैं हार्ट के दुश्‍मन, एक्‍सपर्ट से जानें 7 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 19, 2025 13:10 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 19, 2025 13:10 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content