Expert

क्या मिर्च खाने पर पेट में होती है जलन? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

How to Prevent Pepper Burns : मिर्च खाने पर पेट में जलन की समस्या क्यों होती है और इससे किस तरह बचाव किया जा सकता है? आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मिर्च खाने पर पेट में होती है जलन? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव


How to Prevent Pepper Burns: कई लोगों को मिर्च खाने के बाद पेट में जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि मिर्च खाने के बाद पेट में जलन की समस्या आम होती है। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि मिर्च खाने के बाद पेट में जलन की समस्या होती क्यों है? अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से इस बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि आप मिर्ची के कारण होने वाली पेट में जलन की समस्या से किस तरह बच सकते हैं?  

मिर्च खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है?- Why Does the Stomach Burn After Eating Chili

Pepper Burn

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के मुताबिक, मिर्च खाने से पेट में होने वाली जलन कैप्साइसिन नामक कंपाउंड के कारण होती है। आइए जानते हैं कि कैप्साइसिन जलन का कारण क्यों बनता है?

  1. दर्द रिसेप्टर्स को बांधता है: कैप्साइसिन पेट में दर्द रिसेप्टर्स (Pain Receptors) को बांधता है, जो दिमाग को जलन का संकेत भेजते हैं।
  2. एसिड प्रोडक्शन को बढ़ाता है: कैप्साइसिन पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ता है, जो पेट की परत में जलन पैदा कर सकते हैं।  
  3. म्यूकस मेम्ब्रेन को परेशान करता है: कैप्साइसिन पेट में म्यूकस मेम्ब्रेन को परेशान कर सकता है, जिससे सूजन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा मीठा खाने से एसिडिटी होती है? डॉक्टर से जानें शुगर और GERD का कनेक्शन

जलन से कैसे बच सकते हैं?- How to Avoid Burning Sensation

  • धीरे-धीरे खाएं: अगर आप जलन की समस्या से बचाव करना चाहते हैं, तो अपने खाने का अच्छी तरह स्वाद लें और धीरे-धीरे खाएं। इससे आपके पेट को कैप्साइसिन के साथ तालमेल बिठाने का समय मिलेगा और जलन की समस्या कम होगी।
  • कम मात्रा से शुरू करें: अगर आपको मसालेदार खाना पसंद नहीं है, तो कम मात्रा में मसाले खाना शुरू करें और धीरे-धीरे तीखापन बढ़ा सकते हैं।
  • हल्की मिर्च चुनें: अपने पेट को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए हल्की मिर्च चुन सकते हैं। साथ ही, खाने मिर्ची की मात्रा कम रखना फायदेमंद हो सकता है।  
  • डेयरी के साथ खाएं: दूध, दही या पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स कैप्साइसिन की गर्मी को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में अगर पेट में जलन महसूस हो तोह आप दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • खाली पेट मिर्ची खाने से बचें: आपको पेट में जलन की समस्या से बचने के लिए खाली पेट मिर्च खाने से बचना चाहिए। इससे जलन की समस्या कई गुना बढ़ सकती है।
  • शहद का सेवन होगा फायदेमंद: पेट की जलन से बचाव के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की परत को शांत करने और बेचैनी को कम करने में मदद करते हैं।
  • अदरक का सेवन होगा फायदेमंद: बता दें कि अदरक में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की परेशानी को कम करने में मदद करते हैं।

जानें कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह?- Know When to Consult a Doctor

  1. पेट में बहुत दर्द : अगर आपको पेट में बहुत ज्यादा दर्द या उल्टी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह स्थिति गंभीर रूप भी ले सकती है।
  2. लगातार बेचैनी: अगर आपके पेट में  जलन बनी रहती है, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा, दस्त या बुखार जैसे अन्य लक्षण दिखने पर भी डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

मिर्ची खाने के बाद पेट में जलन की समस्या आम बात होती है। यह परेशानी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। ऐसे में आप ऊपर बताई टिप्स को अच्छी तरह से फॉलो कर सकते हैं। इससे पेट की जलन को कम  किया जा सकता है। साथ ही, आप जलन के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से भी खुद को बचा सकते हैं। 

Read Next

पीरियड्स के दौरान पेट साफ नहीं हो रहा? राहत के लिए अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 8 डाइट टिप्स

Disclaimer