
Giloy for Health: शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ लिवर को हेल्दी रखना भी बेहद जरूरी होता है। लिवर खाना पचाने में मददगार होने के साथ ही साथ खाने में मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों को स्टोर करने में मदद करता है। वहीं, पेट में दूषित तत्व और तैलीय पदार्थ जाने से लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है कि गिलोय लिवर के लिए कितना प्रभावी होता है। इस लेख के माध्यम से आज हम जानेंगे क्या गिलोय लिवर के लिए हेल्दी होता है। आइये दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. आरपी पराशर से जानते हैं इसके बारे में।
क्या गिलोय लिवर के लिए फायदेमंद होती है?
डॉक्टर के मुताबिक गिलोय का सेवन करने से लिवर पर कुछ खास या बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। चूंकि, यह हर्ब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे आप लिवर के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य बीमारियों से बचे रह सकते हैं। कुछ लोगों के मन में यह शंका रहती है कि गिलोय लिवर को डैमेज कर सकती है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है, इसका सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए तो यह कहीं न कहीं लिवर के लिए फायदेमंद भी हो सकती है। यह आपके लिवर को क्षतिग्रस्त होने से भी बचा सकता है।

लिवर को हेल्दी रखने के तरीके
- लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए।
- चूंकि हेपेटाइटिस भी लिवर से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है इसलिए इसके लिए आपको इससे बचने की जरूरत है।
- इसके लिए आपको ज्यादा दवाएं खाने से भी परहेज करना चाहिए।
- ऐसे में आपको खान-पान को हेल्दी रखना चाहिए। इसके लिए डाइट में फलों और सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।
- इसके लिए आपको ज्यादा फैटी फूड्स या प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचना है।
इसे भी पढ़ें - लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं जीरा का पानी, मिलेंगे अनोखे फायदे
लिवर को नुकसान पहुंचने से कैसे बचाएं?
- लिवर को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए आपको शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को कम करना चाहिए।
- इसके लिए आपको प्रदूषण के संपर्क में आने से बचाने के साथ ही टॉक्सिन्स से भी बचना है।
- इसके लिए आपको ओवरईटिंग करने से बचना चाहिए।
Read Next
मानसून में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version