Expert

टॉयलेट में लगता है ज्यादा समय तो खाना शुरू कर दें ये 12 फूड्स, मल त्याग में होगी आसानी

सुबह-सुबह पेट साफ करने में अगर आप समस्या का सामना करते हैं, तो अपनी डाइट में आलूबुखारा, सेब और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
टॉयलेट में लगता है ज्यादा समय तो खाना शुरू कर दें ये 12 फूड्स, मल त्याग में होगी आसानी


कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर सुबह पेट सही से साफ न हो तो पूरा दिन आपको मूड खराब रहता है। कब्ज जल्द से जल्द ठीक न होने पर ये अन्य कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधियां न करना और खराब खान-पान मल त्याग को मुश्किल बना सकता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट मिनाक्शी पेट्टुकोला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके मल त्याग को आसान बनाने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। 

मल को नरम करने के लिए क्या खाना चाहिए? - What Foods Help You Poop Easily in Hindi? 

आलूबुखारा

यह फाइबर और सोर्बिटोल से भरपूर होता है, जो मल को नरम करने और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

सेब

इसमें अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाता है और पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। 

पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ पाचन को बेहतर रखने और मल त्याग को बढ़ावा देने में सहायक हैं। 

केले

इसमें पेक्टिन होता है, जो एक तरह का घुलनशील फाइबर है। इसके सेवन से मल त्याग को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। 

दलिया

दलिया घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो पानी को एब्जॉर्ब करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। 

खजूर

यह फाइबर और नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

बीन्स

फलियों में फाइबर और स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को बेहतर रखने और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- लंबे समय से अपच की समस्या का कारण हो सकती हैं 3 गलतियां, जानें बचाव के तरीके

कीवी

इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, साथ ही एंजाइम एक्टिनिडिन भी होता है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को होने से रोकता है। 

अंजीर

अंजीर फाइबर और फिकेन जैसे नेचुरल जुलाब से भरपूर होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट अच्छे से साफ होता है। 

दही

इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

अलसी और चिया सीड्स

यह सीड्स घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग करने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर रखते हैं। 

कॉफी

इसमें कैफीन होता है, जो पाचन तंत्र में मांसपेशियों को बढ़ावा देता है, जो संभावित रूप पेट साफ करने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। 

इन सभी खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने से न सिर्फ मल त्याग करने में मदद मिल सकती है, बल्कि कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकता है। लेकिन इसके साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

वजन कम करने के लिए रोज पिएं पालक, खीरे और सेब से बनी ये स्पेशल स्मूदी, लिवर भी रहेगा हेल्दी

Disclaimer