Doctor Verified

नाश्ते में जरूर करें इन 4 ड्रिंक्स का सेवन, नहीं होगी ब्लोटिंग और गैस की समस्या

Best Drinks to Reduce Bloating in Hindi: अगर आप ब्लोटिंग या गैस से परेशान हैं तो लेख में दी गई ड्रिंक्स को नाश्ते में पी सकते हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ते में जरूर करें इन 4 ड्रिंक्स का सेवन, नहीं होगी ब्लोटिंग और गैस की समस्या

Best Drinks to Reduce Bloating in Hindi: कई बार सुबह नाश्ता करने के बाद लोग हेवी महसूस करते हैं। कुछ लोग पेट फूलने की भी शिकायत करते हैं। आमतौर पर ऐसा अनियमित जीवनशैली फॉलो करने या खानपान सही नहीं होने के कारण होता है। कई बार लगातार ऐसी स्थिति होना कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर इशारा भी हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी। इन ड्रिंक्स को सुबह नाश्ते के समय पीने से पेट साफ होता है साथ ही साथ पेट फूलने या अपच की समस्या से राहत मिलती है। आइये गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी से जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

ग्रीन टी (Green Tea)

ग्रीन टी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। ग्रीन टी पीने से गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। इस ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैचेन्स होते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर करते हैं। इससे ब्लोटिंग की समस्या से काफी राहत मिलती है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH (@doctor.sethi)

माचा (Matcha)

ग्रीन टी से मिलती जुलती माचा भी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, यह हरी चाय की पत्तियों से बना एक पाउडर होता है। इसमें रेगुलर ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह गट माइक्रोबायोम को बैलेंस करके ब्लोटिंग को कम करता है। 

ब्लैक टी (Black Tea)

ब्लैक टी यानि काली चाय पीना न केवल ब्लोटिंग की समस्या को दूर करता है, बल्कि सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी प्रभावी मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या को कम करता है। 

इसे भी पढ़ें - पेट फूलने यानी ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

पुदीने की चाय (Peppermint Tea)

अगर आप पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने की चाय पीना एक कारगर विकल्प साबित होता है। यह चाय पेट की मांसपेशियों को एक्टिव रखकर पाचन तंत्र के बैक्टीरिया को शांत करती है। इससे पेट फूलने की समस्या से काफी राहत मिलती है। 

Read Next

डिनर के लिए ट्राई करें ये 5 हेल्दी ऑप्शन, पेट में गैस और भारीपन से मिलेगी राहत

Disclaimer