Doctor Verified

विरुद्ध आहार क्या होता है? आयुर्वेद के अनुसार जानें इसके नुकसान

आयुर्वेद के अनुससार आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। आप क्या खा रहे हैं, जिसका आपकी सेहत पर सीधा असर पड़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
विरुद्ध आहार क्या होता है? आयुर्वेद के अनुसार जानें इसके नुकसान


कई लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए  खान-पान का ज्यादा ख्याल रखते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं। खासकर, जब कोई पार्टी या शादी होती है, तो लोग कुछ भी खा लेते हैं। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, तो घर पर भी एक के बाद दूसरी चीजों का तुरंत सेवन कर लेते हैं। या फिर साथ में ही कई तरह की चीजें खा लेते हैं। इसे आयुर्वेद में विरुद्ध आहार कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार विरुद्ध आहार खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं विरुद्ध आहार क्या होता है और इसके नुकसान-

विरुद्ध आहार क्या होता है?

आयुर्वेद के अनुसार खान-पान का एक तरीका होता है। सही समय पर सही खाने का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। आयुर्वेद में विरुद्ध आहार लेने को पूरी तरह से मना किया जाता है। दरअसल, जब किसी खाद्य पदार्थ को दूसरे किसी ऐसे खाद्य पदार्थ के साथ खाया जाता है, जिसकी तासीर या स्वाद अलग होता है, तो इसे विरुद्ध आहार कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सिर्फ अकेले खाने से ही पूरे लाभ मिलते हैं। अगर इन खाद्य पदार्थों को दूसरी चीजों के साथ खाया जाता है, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में करें आंवला चूर्ण और शहद का सेवन, मिलेंगे फायदे

विरुद्ध आहार लेने से होने वाले नुकसान- Viruddh Ahar Side Effects in Hindi

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें अन्य खाद्य पदार्थों के साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप विरुद्ध आहार लेते हैं, तो इससे शरीर एक फूड के पोषक तत्वों को भी अवशोषित नहीं कर पाता है। आयुर्वेद के अनुसार विरुद्ध आहार, खाने के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है।  

  • विरुद्ध आहार लेने से त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं।
  • विरुद्ध आहार फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकता है। 
  • अगर आप विरुद्ध आहार करते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • विरुद्ध आहार एसिडिटी का कारण बन सकता है।
  • विरुद्ध आहार लेने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है।
  • अगर आप विरुद्ध आहार लेंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सेब खाते समय न करें ये गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको विरुद्ध आहारा लेने से बचना चाहिए। आपको एक समय पर एक ही खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इससे आपका शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर पाएगा। 

Read Next

ये संकेत बताते हैं कि बॉडी में जमा हो रहे हैं टॉक्सिंस, जानें शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए क्या करें?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version