Foods for Kidney Health in Hindi: किडनी खून से टॉक्सिंस और अतिरिक्त तरल पदार्थों को फिल्टर करने में अहम भूमिका निभाता है। आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी रोगों के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई लोग क्रोनिक किडनी रोग, किडनी इंफेक्शन या किडनी फेलियर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। किडनी स्वास्थ्य खराब होने पर, संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। किडनी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए सही जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, खान-पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। किडनी हेल्थ को सही रखने के लिए आप रोज सुबह इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो किडनी हेल्थ को सही रखते हैं। जानते हैं, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से-
किडनी को हेल्दी रखने के लिए सुबह क्या खाएं?- Foods to Eat Every Morning to Healthy Kidney in Hindi
1. सब्जियों का जूस
किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह सब्जियों का जूस जरूर पिएं। आप रोज सुबह खीरा, लौकी या फिर पालक का जूस पी सकते हैं। इनमें पानी अधिक मात्रा में होता है, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। सब्जियों के जूस में विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए आपको सुबह खाली पेट सब्जियों का जूस जरूर पीना चाहिए।
2. नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। वैसे तो नट्स और सीड्स, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से नट्स और सीड्स का सेवन करेंगे, तो इससे किडनी स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। नट्स और सीड्स खाने से किडनी हेल्थ बेहतर बनती है। किडनी हेल्थ के लिए आप रोज सुबह बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे किडनी से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव होगा।
इसे भी पढ़ें- किडनी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल
3. साबुत अनाज
हर व्यक्ति को अपनी डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करना चाहिए। किडनी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप क्विनोआ, ब्राउन राइस और साबुत गेहूं जैसे साबुन अनाज का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, साबुत अनाज में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, आपको मैदा या फास्ट फूड्स आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
4. फल
फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह फलों का सेवन जरूर करें। किडनी के लिए सेब, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद होते हैं। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो किडनी को नुकसान होने से बचाते हैं। किडनी हेल्थ में सुधार करने के लिए फलों का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें कम पोटैशियम वाली ये 5 चीजें, एक्सपर्ट से जानें फायदे
5. पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको अपनी डाइट में पालक और केल जैसे पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप रोजाना पत्तेदार सब्जियों का सेवन करेंगे, तो इससे किडनी को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से, किडनी डिटॉक्स होती है और सारी गंदगी निकल जाती है।
किडनी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको भी अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही, आपको फास्ट फूड्स, मैदा आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपकी किडनी स्वस्थ रहेगी और बीमारियों से बचाव होगा।