Foods to Eat in Morning to Keep Lungs Healthy: फेफड़े हमारे शरीर के अहम अंग हैं। संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, फेफड़ों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। जब फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको बता दें कि फेफड़े ऑक्सीजन को अवशोषित करने और कार्बन डाइटऑक्साइड को बाहर निकालने का कार्य करते हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए रोज सुबह प्राणायाम करना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, सही खान-पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर, सुबह का खाना अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आपको फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए अपनी सुबह की डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह क्या खाना चाहिए-
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह क्या खाएं?
1. ओट्स का सेवन करें
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोज सुबह ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ओट्स में फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से ओट्स का सेवन करेंगे, तो इससे फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। आप ओट्स का सेवन दूध या दही के साथ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आंतों को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह खाएं ये 5 फूड्स, पाचन से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
2. चुकंदर का सेवन करें
चुकंदर आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है। चुकंदर शरीर में खून की पूर्ति करता है। चुकंदर फेफड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। चुकंदर का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोज सुबह चुकंदर का जूस पी सकते हैं। आप चाहें तो इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
3. अखरोट और बादाम का सेवन करें
अखरोट और बादाम ड्राई फ्रूट्स हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अखरोट और बादाम का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। आप रोज सुबह भीगे हुए अखरोट और बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. हल्दी का पानी पिएं
हल्दी का पानी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हल्दी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। हल्दी का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए आप रोज हल्दी का पानी पी सकते हैं।