What Can Your Face Tell About Your Health: आपने ध्यान दिया होगा जब भी हमारे शरीर में कोई समस्या होती है, तो उसके लक्षण बाहरी तौर पर नजर आने लगते हैं। लेकिन वहीं कुछ हेल्थ कंडीशन ऐसी होती हैं, जिनके लक्षणों का पता लगाना मुश्किल होता है। ये हमारी डेली लाइफस्टाइल पर असर डालते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी तरह कई स्वास्थ्य समस्याओं में स्किन हेल्थ पर ही असर पड़ता है। ऐसे में इनके लक्षण चेहरे की समस्याओं के रूप में भी नजर आते हैं। आयुर्वेदा कंसल्टेंट डॉक्टर ईशा नेगी ने इन लक्षणों के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में।
चेहरे पर नजर आने वाले बीमारियों के लक्षण- Signs On Face Related To Health Issues
आंखों के नीचे काले घेरे- Under Eye Dark Circles
अगर आपकी आंखों के नीचे मोटे और काले घेरे होने लगे हैं, तो ये कई बीमारियों से जुड़े हो सकते हैं-
इंसुलिन रेजिस्टेंस
आंखों के नीचे काले घेरे इंसुलिन रेजिस्टेंस का शुरुआती संकेत भी हो सकता हैं। यह भविष्य में डायबिटीज होने की वजह भी बन सकता है।
अधूरी नींद
अधूरी नींद और पर्याप्त नींद न लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। ऐसे में आंखों के नीचे सूजन भी आ सकती है।
एनीमिया
बॉडी में लो आयरन लेवल होने से आपको कमजोरी आ सकती है। ऐसे में आंखों के नीचे की त्वचा काली पड़ने लगती है और डार्क सर्कल्स बन जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर दिखने वाले ये 7 संकेत बताते हैं आपकी सेहत का हाल, इन लक्षणों से पहचानें आपको है कौन सी समस्या
आई बैग- Eye Bags
आंखों के नीचे सूजन बढ़ने से आंखें मोटी लगने लगती हैं। यह समस्या इन कारणों से हो सकती हैं-
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर होने की वजह से आपके शरीर में फ्लूड रिटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं।
नींद की कमी
अपर्याप्त आराम न करने या अधूरी नींद की वजह से आंखों के नीचे सूजन आ सकती है।
बढ़ती उम्र के कारण
आंखों के नीचे की त्वचा फूलने और आंखों की सूजन उम्र बढ़ने के कारण भी हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ आंखों के आसपास की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इससे त्वचा सिकुड़ने या फूलने लगती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर दिखाई दे ये 5 संकेत, तो समझ जाएं बीमार पड़ रहे हैं आप
फूला हुआ चेहरा- Puffy Face
अगर आपका चेहरा अचानक से फूलने लगा है या आपको चिन पर चर्बी बढ़ने लगी है, तो इन कारणों पर जरूर ध्यान दें-
लो पोटेशियम लेवल
बॉडी में पोटेशियम लेवल कम होने की वजह से इलेक्ट्रोलाइट्स में संतुलन बिगड़ सकता है। इसके कारण चेहरे पर सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
लो किडनी फंक्शन
लो किडनी फंक्शन की वजह से आपको वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके चेहरे पर सूजन आ सकती है। इसके अलावा, दिल से जुड़ी समस्याएं भी वाटर रिटेंशन बढ़ा सकती हैं जिससे सूजन आ सकती है।
आंखें लाल होना
अगर आपकी आंखें अक्सर लाल रहती हैं, तो ये कई समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।
एलर्जी
अगर आपको आंखों में एलर्जी हुई है, तो ऐसे में आपको आंखों में जलन और रेडनेस आ सकती है।
क्रोनिक स्ट्रेस
क्रोनिक स्ट्रेस यानी लगातार तनाव ने रहना। इसके कारण ब्लड वेस्सेल्स में खिंचाव आता है। इस कारण आंखें लाल हो सकती हैं।
अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इससे आप समस्या को बढ़ने से रोक सकते हैं।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version