Expert

शरीर में इन 4 पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है पिग्मेंटेशन की समस्या, जानें इनके बेस्ट सोर्स

शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। जानें, इनकी कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं-
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में इन 4 पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है पिग्मेंटेशन की समस्या, जानें इनके बेस्ट सोर्स

Which Vitamin Deficiency Cause Pigmentation: हम सभी को अपने जीवन में त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। कोई मुंहासों, कोई रेडनेस, तो कोई फफोले से परेशान रहता है। इतना ही नहीं, कई लोग तो त्वचा के दाग-धब्बों यानी पिग्मेंटेशन की समस्या से भी परेशान रहते हैं। दरअसल, पिग्मेंटेशन की समस्या तब होती है, जब शरीर में मेलेनिन हार्मोन का उत्पादन ज्यादा मात्रा में होने लगता है। त्वचा के जिस हिस्से पर मेलेनिन ज्यादा होता है, उस एरिया पर डार्कनेस आ जाती है। वैसे तो पिग्मेंटेशन धूप या खराब खान-पान की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी होने पर भी पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पिग्मेंटेशन किस विटामिन की कमी से होती है?

पिग्मेंटेशन किस विटामिन की कमी से होती है?- Which Vitamin Deficiency Cause Pigmentation in Hindi

1. विटामिन सी

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने पर पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। विटामिन-सी एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-सी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसलिए अगर आपके चेहरे या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर पिग्मेंटेशन है, तो अपनी डाइट में विटामिन-सी जरूर शामिल करें। इसके लिए आप संतरा, टमाटर, मौसंबी, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, आंवला, नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं। 

2. सेलेनियम

सेलेनियम एक जरूरी मिनरल है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। एंटीऑक्सीडेंट सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। जब शरीर में सेलेनियम की कमी होती है, तो पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि सेलेनियम त्वचा को फ्री रेडिकल्स और एजिंग के लक्षणों से बचाने में मदद करता है। स्किन पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में सेलेनियम शामिल कर सकते हैं। मशरूम और कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds in Hindi) सेलेनियम का अच्छा सोर्स होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- त्वचा में बढ़ रहे पिगमेंटेशन को ना करें नजरअंदाज, जानें पिगमेंटेशन के प्रकार और इनका कारण

vitamins and minerals

3. जिंक

जिंक संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में जिंक की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही, जिंक की कमी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। शरीर में जिंक की कमी होने पर पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। पिग्मेंटेशन की समस्या होने पर आप अपनी डाइट में जिंक शामिल कर सकते हैं। शरीर में जिंक की कमी पूरा करने के लिए आप पालक का सूप, जूस या सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

4. मैग्नीशियम 

मैग्नीशियम एक जरूरी मिनरल है, जो मांसपेशियों, तंत्रिकाओं और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर के स्तर को भी बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, मैग्नीशियम त्वचा के लिए भी जरूरी होता है। दरअसल, जब शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है, तो पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। अगर आप भी पिग्मेंटेशन की समस्या से परेशान हैं, तो मैग्नीशियम की कमी पूरा करने के लिए डाइट में मुलेठी पाउडर शामिल कर सकते हैं।

Read Next

क्या डाइट कोल्डड्रिंक्स (सोडा) नॉर्मल कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले कम नुकसानदायक होती हैं? जानें डॉक्टर की

Disclaimer