Causes Of Watery Eyes After Waking Up In The Morning In Hindi: अगर कोई लंबे समय तक बिना पलकों को झपकाए किसी चीज को देखते रहे, तो इससे आंखों से पानी आ सकता है। असल में, जब आंखें ड्राई हो जाती हैं, तो इसकी नमी को बनाए रखने के लिए आंख अपने आप इसको वॉटरी बना देती है। इस तरह आंख किसी भी गंभीर समस्या से खुद को बचा सकती है। लेकिन, कई बार आपने नोटिस किया होगा कि सुबह-सुबह नींद से उठने के बाद आंखों से पानी निकल रहा है। इसे हम वॉटरी आई के नाम से भी जानते हैं। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर रहा है? आइए, इस लेख में जानते हैं।
सुबह उठकर आंखों से पानी आने का कारण- Causes Of Watery Eyes After Waking Up In The Morning In Hindi
एलर्जी के कारण- Allergy
सुबह नींद खुलने के तुरंत बाद अगर आंखों से पानी आने लगे, तो इसका एक कारण एलर्जी हो सकती है। वैसे तो हर व्यक्ति को अलग-अलग चीजों से एलर्जी होती है। एलर्जी होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्से प्रभावित होते हैं। जैसे किसी को खांसी-जुकाम हो जाता है, तो किसी को स्किन रैशेज होने लगते हैं। इसी तरह, आंखों से पानी आना भी एलर्जी का एक कारण हो सकता है। इसके साथ, आंखें लाल हो जाती और कभी-कभी सूजन भी नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 समस्याओं में आंखों से निकलने लगता है पानी, इस संकेत को न करें नजरअंदाज
सर्दी-जुकाम- Common Cold
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम हो जाता है। सर्दी-जुकाम को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो कंडीशन बिगड़ सकती है। इसी स्थिति में कई बार आंखों से पानी भी आने लगता है। ऐसा सुबह के समय भी हो सकता है। सर्दी-जुकाम को कंट्राल करके आप आंखों से पानी की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
आंखों में जलन- Eye Irritation
आमतौर पर धुआं या डस्ट जाने के कारण आंखों में जलन की समस्या हो जाती है। अगर आंखों को पानी से धोया जाए, तो जलन दूर हो जाती है। हालांकि, कुछ समय के लिए आंखें लाल बानी रहती है। कभी-कभी आंखों में जलन खराब मौसम या बढ़ते प्रदूषण के कारण भी होता है। अगर आसपास मौजूद हवा में पल्यूटेंट ज्यादा हैं, तो सुबह नींद से उठने के बाद आंखां में जलन का अहसास हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों से लगातार आता है पानी? जानें इसे दूर करने के 5 घरेलू उपाय
आंखों की रोशनी कमजोर होना- Blurred vision
कभी-कभी आंखों की रोशनी कमजोरी होने की वजह से भी आंखों से पानी निकल सकता है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने की वजह से आंखें ड्राई हो जाती हैं और आंखों से पानी आने लगता है। इसी तरह, जब आंखों की रोशनी खराब होने लगे, तो नींद से उठने के बाद कई बार आंखों से पानी आने बहने लगता है और हलकी जलन का भी एहसास होता है।
पलकों में सूजन- Eyelid swelling
अगर किसी की पलकों में सूजन हो गई है, तब भी आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है। असल में, जब पलकों में सूजन हो जाती है, तो आंखों में खुजली और रेडनेस हो जाती है। ऐसे में आंखें अक्सर एक्सेस में आंसू का प्रोडक्शन करती है। इस तरह की कंडीशन में कई बार व्यक्ति को नींद से उठने के बाद आंखों से पानी आने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को चाहिए कि पलकों की सूजन का कारण जानकर, उसका इलाज करना चाहिए।
वैसे आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस संबंध में लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
All Image Credit: Freepik