Doctor Verified

Foot Pain: सर्दि‍यों में सुबह उठकर होता है पैरों में दर्द? जानें कारण और राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

Foot Pain After Waking Up: सुबह उठते ही पैर में तेज दर्द और ऐंठन का अनुभव होना सामान्‍य नहीं है। इसके पीछे छुपे कारणों को व‍िस्‍तार से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Foot Pain: सर्दि‍यों में सुबह उठकर होता है पैरों में दर्द? जानें कारण और राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय


Foot Pain After Waking Up: सुबह सोकर उठने के बाद ही मेंटल और शारीर‍िक समस्‍याओं की कतार शुरू हो जाती है। इसका मतलब है क‍ि सेहत से संबंध‍ित कुछ समस्‍याएं सुबह के वक्‍त ही नजर आती हैं। जैसे पैरों में दर्द की समस्‍या। कुछ लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद पैरों में तेज दर्द महसूस होता है। पैरों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जो लोग हेल्‍दी डाइट का सेवन नहीं करते हैं, उनमें पोषक तत्‍वों की कमी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। अगर आप ज्‍यादा देर चले हैं, तो भी पैरों में दर्द हो सकता है। हील वाले सैंडल पहनने के कारण भी सुबह उठकर पैरों में दर्द हो सकता है। सुबह उठकर पैरों में दर्द होने के पीछे और भी कारण हो सकते हैं। इन्‍हें आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।            

foot pain after waking up

सुबह उठकर पैर दर्द क्‍यों होता है?- Leg Pain After Waking Up Causes 

  • सुबह पैर दर्द हो रहे हैं, तो इसका कारण अर्थराइट‍िस या हड्डी से संबंध‍ित कोई रोग हो सकता है।  
  • अगर पैर के तलवे सपाट हैं, तो समझ जाएं क‍ि आपको फ्लैट फुट की समस्‍या है, इस वजह से सुबह पैर में दर्द हो सकता है। वजन ज्‍यादा होने या अर्थराइट‍िस के कारण यह समस्‍या होती है।  
  • प्‍लांटर फेसियाइटिस होने पर एड़ी के पास पैर के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है। यह समस्‍या सोकर उठने के बाद ज्‍यादा तेज महसूस हो सकती है।
  • ज‍िन लोगों की हड्ड‍ियां कमजोर होती हैं, उन्‍हें सुबह उठकर पैरों में दर्द महसूस होता है।
  • ज्‍यादा टाइट मोजे या पैंट पहनकर सोने के कारण या ठंडी हवा लगने के कारण सुबह उठकर पैर में दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- लगातार खड़े रहने से बढ़ गया पैरों में दर्द? जानें दर्द मि‍टाने के उपाय  

सुबह उठकर पैर दर्द होने पर क्‍या करें?- Leg Pain After Waking Up Treatment 

  1. सुबह उठने के बाद पैरों में दर्द होता है, तो आप स्‍ट्रेच‍िंग करें। इससे दर्द को काफी हद तक क‍म क‍िया जा सकता है। 
  2. सरसों के तेल को हल्‍का गर्म और पैरों पर लगाकर माल‍िश करें। इससे पैर में दर्द और सूजन को कम क‍िया जा सकता है।
  3. गुनगुने पानी में एप्‍सम सॉल्‍ट डालकर पैरों को डुबाएं। 15 से 20 म‍िनट तक पैरों की स‍िंकाई करने से जल्‍दी आराम म‍िलता है।  
  4. नार‍ियल तेल में नीलग‍िरी तेल की 4 से 5 बूंदें म‍िलाकर पैरों में माल‍िश करने से भी जल्‍दी आराम म‍िलता है।
  5. पैरों में दर्द होने पर हल्‍दी और अदरक से बने काढ़े का सेवन करें। इससे दर्द से जल्‍दी राहत म‍िलेगी।    

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

बार-बार पेशाब आना इन 4 बीमारियों का हो सकता है संकेत, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version