Doctor Verified

लिवर में गड़बड़ी होने पर दिखते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Early Signs of Unhealthy Liver: लिवर में गड़बड़ी होने पर आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर में गड़बड़ी होने पर दिखते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


Early Signs of Unhealthy Liver in Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वूपर्ण अंग है। स्वस्थ जीवन के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आजकल की खराब जीवनशैली और खान-पान की वजह से लिवर से जुड़े कई रोग पैदा होने लगते हैं। लिवर से जुड़े रोग सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। कुछ मामलों में लिवर को ट्रांसप्लांट तक करने की जरूरत भी पड़ती है। इतना ही नहीं, लिवर फेलियर या लिवर खराबी जानलेवा भी साबित हो सकता है। जब लिवर में कोई गड़बड़ी होती है, तो आपको इन लक्षणों का अनुभव हो सकता है। फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं लिवर में गड़बड़ी होने के शुरुआती लक्षण-

लिवर में गड़बड़ी होने के शुरुआती लक्षण- Early Signs of Unhealthy Liver in Hindi

1. त्वचा का पीला पड़ना

जब लिवर में गड़बड़ी होती है, तो त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है। लिवर खराब की वजह से त्वचा और आंखों पर पीलापन दिखने लगती है। यानी इस स्थिति में आपको पीलिया जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- शराब ही नहीं ये 4 तरह के ड्रिंक्स भी पहुंचा सकते हैं लिवर को नुकसान, न करें सेवन

2. बार-बार गैस बनना

लिवर में गड़बड़ी होने पर आपको बार-बार गैस बनने जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल, जब लिवर से जुड़ा कोई रोग होता है, तो लिवर भोजन को तोड़ने के लिए पाचक रसों का स्त्राव नहीं कर पाता है। इसकी वजह से आपको गैस बन सकती है।

unhealthy liver

3. पेशाब का रंग गहरा होना

लिवर में गड़बड़ी या कोई दिक्कत होने पर आपके पेशाब का रंग गहरा नजर आ सकता है। पेशाब हल्का पीला या गहरा पीला रंग का हो सकता है।

4. वजन कम होना

लिवर से जुड़ा कोई रोग होने का असर वजन पर भी पड़ सकता है। यानी लिवर में गड़बड़ी होने पर आपका वजन कम हो सकता है। अगर लगातार वजन कम हो रहा है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा, लिवर में गड़बड़ी होने पर भूख भी कम लगती है। 

इसे भी पढ़ें- लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह खाएं ये 4 फूड्स, सेहत भी रहेगी बेहतर

5. मांसपेशियों में दर्द

लिवर में गड़बड़ी होने पर आपको मांसपेशियों में दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर लगातार तनाव या मसल्स पेन हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। मांसपेशियों का दर्द, लिवर रोग का संकेत भी हो सकता है। 

 

Read Next

बटरफ्लाई बैंडेज क्‍या होता है? जानें क‍िस तरह की चोट में पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer