
Frequent Acidity Causes And Prevention: पेट से जुड़ी बीमारियां आज के समय में कॉमन हो गयी हैं। पेट में गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी से हर उम्र का व्यक्ति परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी डाइट का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली है। खराब लाइफस्टाइल पेट से जुड़ी परेशानियों का सबसे बड़ा कारण है। सोने से लेकर सुबह जागने तक का समय, गलत तरीके से भोजन करना, स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतें इसका कारण मानी जाती हैं। पेट में गैस की समस्या लगातार बनी रहे, तो मरीज को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सेवन करने लग जाते हैं। ऐसा करना और भी खतरनाक माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पेट में बार-बार गैस क्यों बनती है और इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
पेट में बार-बार गैस क्यों बनती है?- What Causes Frequent Acidity in Hindi
लंबे समय से पेट में गैस बनने की समस्या जानलेवा भी हो सकती है। गैस बनने की समस्या में सही समय पर इसके कारणों को पहचानकर उचित कदम उठाने से आप इस परेशानी से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "पेट में गैस बनने के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। जब आप भोजन करते हैं, तो इसके पाचन की प्रक्रिया पेट में शुरू होती है। पेट में भोजन पचते समय गैस बनती है। दरअसल, कोलन में मौजूद बैक्टीरिया गैस बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा खाते-पीते समय हवा भी आपके पेट में चली जाती है और यह पेट में ब्लोटिंग का कारण बन सकती है।"
बार-बार पेट में गैस बनने के लिए ये कारण प्रमुख रूप से जिम्मेदार माने जाते हैं-
1. प्रोसेस्ड फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी आपको बार-बार पेट में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
2. हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स का सेवन करने से भी पेट में इसे पचने में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है।
3. स्मोकिंग करने वाले लोगों को भी पेट में गैस की समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है, इसकी वजह से क्रोनिक एसिडिटी हो सकती है।
4. बहुत तेजी से भोजन करने की वजह से भी पेट में गैस की समस्या हो सकती है। इस स्थिति को एरोगैफिया (Aerogaphia) भी कहा जाता है।
5. मेडिकल कंडीशन जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोहन्स डिजीज, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि की वजह से भी आपको बार-बार पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में गैस की प्रॉब्लम का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां, बरतें सावधानी
6. शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की वजह से भी आपको लगातार पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
7. खाना खाने के तुरंत बाद सोने वाले लोगों को भी पाचन से जुड़ी परेशानियां ज्यादा रहती हैं। खाने के 2 घंटे बाद ही बेड पर जाना चाहिए।
8. खाने का गलत कॉम्बिनेशन भी लंबे समय तक पेट में गैस और ब्लोटिंग समस्या को ट्रिगर करता है।
9. मानसिक स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या की वजह से भी पेट में गैस की समस्या ट्रिगर होती है।
10. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बियर और शराब आदि का बहुत ज्यादा सेवन करने वाले लोगों को भी पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है।
पेट में गैस के लक्षण- Acidity Symptoms in Hindi
पेट में गैस बनने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-
- पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या
- पेट फूलना और बदहजमी होना
- भूख न लगना या खाने का मन न होना
- पेट में चुभन महसूस होना
- सिर में तेज दर्द की समस्या
- उल्टी और मतली होना
- सीने और छाती में दर्द और जलन
पेट में गैस से बचाव कैसे करें?- Acidity Prevention Tips in Hindi
पेट में गैस बनने की समस्या से बचने के लिए छोटे मील का सेवन करें। एक साथ बड़ी थाली खाने की जगह खाने को कई बार में खाएं। लंबे समय तक भोजन स्किप करने की वजह से भी आपको पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसे फूड्स जिनका सेवन करने के बाद आपको गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है, उसे रात के समय में खाने से बचें। रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं, इस पानी में काला नमक, जीरा और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा शराब का सेवन और स्मोकिंग करने से बचें।
इसे भी पढ़ें: पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान? दूर करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम
पेट में गैस बनना पाचन तंत्र में खराबी का संकेत है। अगर आपको लंबे समय से यह समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह और इलाज जरूर लेना चाहिए। सही समय पर इलाज लेने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
इलेक्ट्रिक या मैनुअल टूथब्रश: दांतों की सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर, एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version