Perimenopause in Hindi: नमिता थापर एक जानी-मानी और बेहद कामयाब बिजनेसवूमन हैं। वह इमक्योर फर्मास्यूटिकल्स (Emcure pharmaceuticals) की एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं। नमिता पिछले तीन सालों से शार्क टैंक की जज हैं। नमिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शार्क टैंक का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेरिमेनोपॉज का जिक्र किया। नमिता ने पेरिमेनोपॉज पर खुलकर बातचीत भी की। साथ ही, उन्होंने बताया कि वह पेरिमेनोपॉज से गुजर रही हैं। वह इस दौरान हैवी ब्लीडिंग से परेशान रहती हैं। इतना ही नहीं, पेरिमेनोपॉज में हैवी ब्लीडिंग की वजह से उन्हें एनीमिया से भी जूझना पड़ा। आइए, जानते हैं महिलाओं में होने वाली यह स्थिति पेरिमेनोपॉज क्या है? साथ ही, पेरिमेनोपॉज के लक्षण और बचाव के उपाय-
पेरिमेनोपॉज क्या होता है?- What is Perimenopause in Hindi
पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज से पहले आने वाली स्थिति है। इसमें पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। पेरिमेनोपॉज के लक्षणों का अनुभव महिलाओं को आमतौर पर 40 वर्ष की उम्र से शुरू हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को 30 की उम्र में भी पेरिमेनोपॉज शुरू हो सकता है। पेरिमेनोपॉज के दौरान शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। पेरिमेनोपॉज में आपको अनियमित पीरियड्स होने लगते हैं। इस दौरान महिलाओं को नींद की समस्या, मूड में बदलाव, थकान और हॉट फ्लैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर नजर आने वाले ये 5 लक्षण होते हैं पेरिमेनोपॉज का संकेत, जानें कैसे करें स्किन केयर?
पेरिमेनोपॉज के लक्षण- Perimenopause Symptoms in Hindi
पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को इन लक्षणों का अनुभव हो सकता है-
- मूड में बदलाव
- यौन इच्छा में कमी
- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
- सिरदर्द होना
- रात को पसीना आना
- योनि में ड्राईनेस होना
- नींद से जुड़ी समस्या
- मांसपेशियों में दर्द होना
- अचानक से गर्मी महसूस होना
इसे भी पढ़ें- प्री मेनोपॉज क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
पेरिमेनोपॉज के लक्षणों से बचने के उपाय- Perimenopause Prevention Tips in Hindi
पेरिमेनोपॉज के लक्षणों से राहत पाने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं-
- पेरिमेनोपॉज के लक्षणों से राहत पाने के लिए हेल्दी डाइट लें। इसमें आपको प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जरूर शामिल करें।
- पेरिमेनोपॉज से बचने के लिए आपको फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
- पेरिमेनोपॉज होने पर अपनी डाइट में कैल्शियम जरूर शामिल करें।
- पेरिमेनोपॉज होने पर आपको रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए।
अगर आप भी पेरिमेनोपॉज के फेज से गुजर रही हैं, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। अगर इस दौरान आपको ज्यादा परेशानी हो, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version