What Are The Hidden Side Effects Of Drinking Black Coffee Regularly In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं और इसको स्वास्थ्य के लिए कॉफी हेल्दी भी माना जाता है। इसका सेवन करने से लोगों के ब्रेन को एक्टिव करने, लिवर के कार्यों को बेहतर करने, लिवर को हेल्दी रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल कम करने, शरीर को एनर्जी देने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, लेकिन कई बार इनका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या ब्लैक कॉफी पीने के कुछ नुकसान भी होते हैं?
ब्लैक कॉफी का सेवन करने के नुकसान
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ब्लैक कॉफी में बहुत से पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने के कारण या किसी मेडिकल कंडीशन के दौरान इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में ब्लैक कॉफी का सेवन डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के साथ ही करना चाहिए।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, कॉफी का सीमित सेवन मृत्यु दर, हार्ट से जुड़ी बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। कॉफी में मौजूद अलग-अलग तरह के तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और नुकसानदेह दोनों हो सकते हैं।
नींद से जुड़ी समस्या होने
ब्लैक कॉफी में अच्छी मात्रा में कैफीन होता है। ऐसे में ज्यादा ब्लैक कॉफी का सेवन करने से नींद की साइकिल या डीप स्लीप के प्रभावित होने की समस्या होती है। ऐसे में पर्याप्त नींद न ले पाने के कारण व्यक्ति को थकान बनी रहने जैसी समस्याएं होती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या ब्लैक कॉफी पीने से वाकई भूख कम लगती है? डॉक्टर और रिसर्च क्या कहते हैं
हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या होने
जरूरत से ज्यादा ब्लैक कॉफी का सेवन करने से दिल की धड़कन के तेज होने, ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने और बेचैनी महसूस होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
-1772726744502.jpg)
पाचन से जुड़ी समस्या होने
खाली पेट या ज्यादा कॉफी का सेवन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में ज्यादा कॉफी का सेवन करने के कारण व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्या होने, एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने, सीने में खट्टापन महसूस होना और ब्लोटिंग होने की समस्या हो सकती हैं।
पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होना
खाना खाने के समय के दौरान ब्लैक कॉफी का सेवन करने या इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण प्रभावित हो सकता है। जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या लिवर सिरोसिस में भी पी रहे हैं ब्लैक कॉफी? जानें ऐसा करना एक्सपर्ट की नजर में कितना सही है
डिहाइड्रेशन की समस्या
ब्लैक कॉफी में ड्यूरेटिक असर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को थकान होने, सिर में दर्द होने, स्किन के ड्राई होने और कब्ज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्ट्रेस बढ़ना
ब्लैक कॉफी में अच्छी मात्रा में कैफीन होता है, जो तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से रिस्टलैसनेस बढ़ने और दिल की धड़कन के तेजी होने, स्ट्रेस और चिंता बढ़ने की समस्या होती है। इसके कारण व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां हो सकती है।
निष्कर्ष
ब्लैक कॉफी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्या होने, शरीर में पानी की कमी होने, स्ट्रेस बढ़ने, सिर में दर्द होने, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी समस्या होने, दिल की धड़कन तेज होने और ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने या कोई मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज सुबह ब्लैक कॉफी पीने से क्या होगा?
रोज ब्लैक कॉफी का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, लिवर के कार्यों को बेहतर करने, लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।ब्लैक कॉफी दिन में कितनी बार पी सकते हैं?
ब्लैक कॉफी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन किसी भी चीज का सेवन एक लिमिट तक सेवन किया जा सकता है। ऐसे में बता दें, 1 दिन में 3-4 कप तक ब्लैक कॉफी का सेवन किया जा सकता है। इससे हार्ट को हेल्दी रखने, लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने और कई अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी कैसे पीनी चाहिए?
ब्लैक कॉफी में बहुत से गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, फैट को तेजी से बर्न करने या शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन वजन कम करने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन एक्सरसाइज करने या वर्कआउट से कम से कम आधे घंटे पहले ब्लैक कॉफी का सेवन किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 05, 2026 21:38 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 05, 2026 21:38 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain