वर्तमान समय में किसी भी व्यक्ति के लिए स्वस्थ रहना और बीमारियों से बचकर रहना बहुत मुश्किल हो गया है। खासकर बदलते मौसम में लोगों में खांसी, जुकाम, इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने, पेट से जुड़ी समस्याओं आदि से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए लोग हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ-साथ अपनी डाइट में अलग-अलग चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं, जिसमें नींबू भी शामिल है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू की तरह नींबू का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है, जिसे आप फेंकने के स्थान पर हेल्दी ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज के इस लेख में हम मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि सेहत के लिए दालचीनी और नींबू के छिलकों का पानी कैसे फायदेमंद होता है?
नींबू के छिलके और दालचीनी पानी के क्या फायदे हैं?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नींबू के छिलके और दालचीनी का पानी आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसे पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं:
1. वजन कम होता है
नींबू के छिलके में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। जबकि दालचीनी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमी चर्बी को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: नींबू के छिलके को उबालकर उसमें शहद मिलाकर पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
2. पाचन को मजबूत बनाए
नींबू के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है और दालचीनी में मौजूद नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस और एसिडिटी को कम किया जा सकता है।
3. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में दालचीनी काफी प्रभावी माना जाता है। इसका सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं, नींबू का छिलका भी शरीर में शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
4. इम्यूनिटी बूस्ट करता है
नींबू के छिलके में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड, भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जबकि दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए, इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है।
-1770901772011.jpg)
5. शरीर को डिटॉक्स करें
नींबू का छिलका नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है, जो लिवर को साफ करने और से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है। दालचीनी का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर के कई अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है नींबू के छिलके का पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीका
नींबू के छिलके और दालचीनी का पानी कैसे पिएं?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, नींबू के छिलके और दालचीनी का पानी पीने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर या 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी मिलाएं। अब इसमें एक नींबू का ताजा छिलका मिलाएं और इस पानी को 5 से 10 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इस पानी को एक कप में छान लें और गुनगुना होने के बाद सुबह-सुबह खाली पेट या शाम को पिएं।
निष्कर्ष
नींबू के छिलके और दालचीनी का पानी एक नेचुरल और सिंपल उपाय के रूप में काफी फायदेमंद माना जाता है, जो आपके शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, इस पानी को पीने से साथ संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ अपनाना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 12, 2026 18:41 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 12, 2026 18:41 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta