
Lemon Peel Powder Benefits: नींबू का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बालों व स्किन को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू का छिलका भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल स्किन से लेकर बालों से जुड़ी कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू के छिलके को बेकार समझकर लोग अक्सर फेंक देते हैं, लेकिन इसका सेवन आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। नींबू के छिलके का पाउडर मुहांसे, डैंड्रफ और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं नींबू के छिलके के पाउडर के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
नींबू के छिलके के पाउडर के फायदे- Lemon Peel Powder Benefits in Hindi
नींबू के छिलके में कई गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू के छिलके में विटामिन सी, विटामिन डी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन कई समस्याओं में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन की समस्या में भी नींबू के छिलके का पाउडर बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन और बालों को ये फायदे मिलते हैं-
इसे भी पढ़ें: सनस्क्रीन खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगा स्किन डैमेज का खतरा
1. डैंड्रफ की समस्या में फायदेमंद
डैंड्रफ की समस्या में नींबू के छिलके का पाउडर इस्तेमाल करने से बहुत फायदा मिलता है। नींबू के छिलके का पाउडर और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर बालों में लगाने से बहुत फायदा मिलता है। इसे बालों में लगाने के बाद 1 घंटे के लिए छोड़ दें, इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
2. स्किन की चमक बढ़ाने में फायदेमंद
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए नींबू के छिलके का पाउडर बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड स्किन की रंगत सुधारने का काम करता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। बेसन में नींबू के छिलके का पाउडर मिलकर चेहरे पर स्क्रब करने से आपको फायदा मिलता है।
3. मुहांसे की समस्या में उपयोगी
कील-मुहांसे की समस्या को दूर करने के लिए भी नींबू के छिलके का पाउडर बहुत फायदेमंद होता है। इसका फेस पैक चेहरे पर लगाने से बहुत फायदा मिलता है। नींबू के छिलके के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। चेहरे पर 20 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से चेहरे को साफ करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलता है।
4. बालों की समस्याओं में फायदेमंद
बालों की कई समस्याओं में नींबू के छिलके का पाउडर इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। आप इसे कई तरीके से बालों में लगा सकते हैं। नींबू के छिलके का पाउडर नारियल तेल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों में लगाने से आपके बल घने और मजबूत होते हैं।
5. होंठों की समस्याओं में फायदेमंद
होंठों की समस्याओं को दूर करने के लिए नींबू के छिलके का पाउडर बहुत फायदेमंद होता है। आप नींबू के छिलके के पाउडर में बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को होंठों पर लगाने से आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस पैक, लौट आएगा खोया निखार
नींबू के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाया जाता है। आप आसानी से घर पर इसे सुखाकर पाउडर बना सकते हैं। इस पाउडर का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन भी कई समस्याओं में किया जाता है, लेकिन बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version