विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी है। कोलेजन एक प्रोटीन है जिसकी मदद से टिशूज, मसल्स और हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। बचपन में जब शरीर की ग्रोथ हो रही होती है, तब कोलेजन का बनना बहुत जरूरी है। अगर बच्चों की डाइट में पर्याप्त विटामिन सी रहेगा, ता हड्डियों का विकास सही ढंग से होगा, मसल्स मजबूत बनेंगी, दांत और गम्स भी मजबूत होंगे। विटामिन सी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, थकान महसूस हो सकती है और ग्रोथ में रुकावट आ सकती है। विटामिन सी का नियमित सेवन करने से बच्चों में इंफेक्शन का खतरा घटता है और जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुताबिक, बच्चों की ग्रोथ के लिए यह विटामिन जरूरी है विटामिन सी, आयरन के अब्जार्ब होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और बच्चों को इंफेक्शन से बचाता है। सभी उम्र के लोग विटामिन सी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इस लेख में आगे जानेंगे बच्चों की ग्रोथ के लिए विटामिन सी के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
बच्चों को इंफेक्शन से बचाता है विटामिन सी- Vitamin C Protect From Infection
अगर विटामिन सी नहीं होगा, तो बच्चे जल्दी-जल्दी इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। विटामिन सी की मदद से व्हाइट ब्लड सेल्स बनते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया और वारयस से बचाते हैं। साथ ही विटामिन सी इम्यून सेल्स की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। इम्यून सेल्स मजबूत रहेंगे, तो कोल्ड, फ्लू, गले की खराश और सीजनल इंफेक्शन से बचाव होगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ इम्यूनिटी नहीं वेट लॉस में भी बेमिसाल है विटामिन सी, एक्सपर्ट से जानें फायदे
ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है विटामिन सी- Brain Health Benefits Of Vitamin C

विटामिन सी न सिर्फ फिजिकल ग्रोथ के लिए जरूरी है बल्कि यह दिमाग के विकास के लिए भी अहम है। इसकी मदद से ब्रेन सेल्स को सुरक्षा मिलती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव होता है। विटामिन सी की मदद से मेमोरी और फोकस को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिन बच्चों को पर्याप्त विटामिन सी मिलता है उनमें ध्यान क्षमता बेहतर होती है और मेंटल फटीग से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें- विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर
विटामिन सी की कमी से क्या होगा?- Side Effects Of Vitamin C Deficiency For Children
विटामिन सी की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, मसूड़ों से ब्लीडिंग हो सकती है, जख्म भरने में समय लग सकता है और बच्चों को थकान महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में बच्चों के विकास पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। अगर बच्चे पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन नहीं करेंगे, तो आयरन सही ढंग से अब्जार्ब नहीं होगा और बच्चा एनीमिया का शिकार हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या विटामिन सी और मेलेनिन त्वचा की रंगत निखारते हैं? डॉक्टर से जानें
बच्चों को खिलाएं ये विटामिन सी रिच फूड्स- Vitamin C Rich Foods For Kids
- बच्चों की डाइट में संंतरा और नींबू को शामिल करें।
- आंवला, स्ट्रॉबेरी और कीवी का सेवन करें।
- अमरूद, पपीता, टमाटर वगैरह का सेवन भी फायदेमंद होता है।
- ब्रोकली और पालक को डाइट में शामिल करें।
- इन फूड्स को डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं जैसे आप ताजे फलों का सेवन कर सकते हैं, इन्हें सलाद का हिस्सा बना सकते हैं या ताजी सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
- बच्चों के लिए भी विटामिन सी सप्लीमेंट्स होते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बगैर बच्चों को कोई भी सप्लीमेंट नहीं खिलाना चाहिए।
निष्कर्ष:
विटामिन सी की मदद से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं, टिशूज और सेल्स रिपेयर होते हैं, बीमारियों से बचाव होता है और ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 07, 2026 11:02 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 07, 2026 11:02 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 07, 2026 11:02 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha