स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में विटामिन सी भी शामिल है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन है। वैसे तो हमारा शरीर अधिकतर विटामिन्स और मिनरल्स खुद बनाता है, लेकिन विटामिन सी का उत्पादन नहीं करता है, जिस कारण हमें विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो ओवरऑल हेल्थ, इम्यून सिस्टम और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। विटामिन सी के उपयोग और सोर्स के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे में आइए मुंबई स्थित सोलस्किन कॉर्प की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मी शेट्टी से जानते हैं विटामिन सी से जुड़ी जरूरी बातें-
विटामिन सी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें क्या हैं?
1. टैबलेट विटामिन सी सप्लीमेंट का सबसे अच्छा रूप है
जब विटामिन सी सप्लीमेंट की बात आती है, तो यह गमी, इफर्वेसेंट टैबलेट आदि जैसे कई विकल्पों में मिलते हैं। लेकिन डॉक्टर के अनुसार विटामिन सी सप्लीमेंट लेने का सबसे अच्छा विकल्प टैबलेट माना जाता है। गमी सुविधाजनक और आकर्षक लग सकती हैं, लेकिन इसमें अक्सर चीनी की मात्रा मौजूद होती है, जो वजन बढ़ाने या दांतों की सड़न का कारण बन सकते हैं। इफर्वेसेंट टैबलेट, पानी में आसानी से घुल जाते हैं, लेकिन इसमें सोडियम बाइकार्बोनेट होता है, जो आपके आहार में अनावश्यक सोडियम को जोड़ सकता है। ऐसे में विटामिन सी टैबलेट इसकी कमी पूरी करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन सी सीरम इस्तेमाल करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिलेगा पूरा फायदा
2. विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है
विटामिन सी का सेवन शरीर में आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। विटामिन सी आयरन की कमी वाले व्यक्तियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि अगर आप आयरन की खुराक ले रहे हैं, तो उन्हें विटामिन सी के साथ लेने से आयरन के अवशोषण में काफी सुधार हो सकता है। विटामिन आयरन को ऐसे रूप में बदलता है, जिसे आपके शरीर के लिए अवशोषित करना आसान होता है। इसके साथ ही आयरन की कमी के कारण शरीर में होने वाली थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन सी टेस्ट कैसे होता है? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत
3. विटामिन सी ग्लूटाथियोन के अवशोषण को बढ़ाता है
ग्लूटाथियोन, एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। ऐसे में विटामिन सी के साथ इसे लेने पर यह अच्छी तरह से काम करता है। ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट के साथ विटामिन सी लेने से इसका अवशोषण बेहतर होती है। साथ में, वे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट बनते हैं, जो आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और स्किन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
View this post on Instagram
विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए हमें इसे टैबलेट के रूप में लेना चाहिए, आयरन सप्लीमेंट्स के अवशोषण के लिए बी विटामिन सी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसके साथ ही ग्लूटाथियोन के अवशोषण में विटामिन सी मदद करता है। तो शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी करने या आयरन और ग्लूटाथियोन के बेहतर अवशोषण के लिए आप विटामिन सी सप्लीमेंट के साथ इसे लें। किसी भी तरह की कंफ्यूजन या समस्या होने पर डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।