क्या रोजाना एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन (Glutathione) बढ़ाया जा सकता है?

Exercise for Glutathione in Hindi: अगर आपके शरीर में ग्लूटाथियोन का उत्पादन कम हो रहा है, तो आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोजाना एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन (Glutathione) बढ़ाया जा सकता है?


Exercise for Glutathione in Hindi: ग्लूटाथियोन शरीर में उत्पादित होने वाला एक मुख्य एंटीऑक्सीडेंट होता है। जब शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर नॉर्मल होता है, तो व्यक्ति की स्किन में निखार बना रहता है। साथ ही स्किन ग्लो करती है, दाग-धब्बे भी दूर रहते हैं। लेकिन जैसे ही शरीर में ग्लूटाथियोन का उत्पादन कम होने लगता है, त्वचा पर दाग-धब्बे दिखने शुरू हो जाते हैं। त्वचा रूखी, बेजान और झुर्रीदार दिखने लगती है। दरअसल, जब शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर कम होता है, तो फ्री रेडिकल्स स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

वैसे तो ग्लूटाथियोन के उत्पादन को सही आहार (Healthy Diet) से बढ़ाया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों में ग्लूटाथियोन काफी कम होने लगता है, उन्हें अकसर डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। इतना ही नहीं कई रिसर्च में यह भी साबित हुआ है कि एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन के उत्पादन (Does Exercise Increases Glutathione Production in Hindi) को बढ़ाया जा सकता है। तो क्या सच में एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन को बढ़ाया जा सकता है? (Kya Exercise se Glutathione ko Badhaya ja Skta hai) इस बारे में जानने के लिए हमने एक्सरसाइज और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से बातचीत की-

exercise to increase glutathione

क्या एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन को बढ़ाया जा सकता है?- Does Eexercise Increase Glutathione in Hindi

  • आपको बता दें कि एक्सरसाइज संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से दूर रह सकता है। जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, वे एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में ताउम्र अधिक फिट और हेल्दी बने रहते हैं। एक्सरसाइज करने से फेफड़े, लिवर, हार्ट और किडनी हेल्दी रहती हैं। साथ ही एक्सरसाइज हार्मोनल डिस्बैलेंस को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं अगर आपको किसी वजह से त्वचा संबंधी समस्या हैं, तो नियमित एक्सरसाइज करने से रोग को दूर किया जा सकता है। 
  • कई अध्ययनों में साबित हुआ है कि एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन के उत्पादन को भी बढ़ाया (Exercise Can Help to Increase Glutathione) जा सकता है। ग्लूटाथियोन स्किन सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। जब शरीर में ग्लूटाथियोन का उत्पादन कम होता है, तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में ग्लूटाथियोन रिच डाइट के साथ ही आप एक्सरसाइज की भी प्रैक्टिस कर सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। स्किन में निखार लाने के लिए ग्लूटाथियोन बहुत जरूरी होता है।
  • आपको बता दें कि रेगुलर एक्सरसाइज करने से ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद मिल सकती है। फिटनेस एक्सपर्ट कविता बताती हैं कि जो लोग रोजाना एक्सरसाइज और व्यायाम करते हैं, उनमें ग्लूटाथियोन का स्तर अधिक पाया जा सकता है। इसके अलावा योग करने से भी ग्लूटाथियोन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। 
 
glutathione for skin beauty
  • अगर आपके शरीर में भी ग्लूटाथियोन का स्तर कम हो गया है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। साथ ही आप एक्सरसाइज और योग का सहारा लेकर भी ग्लूटाथियोन के स्तर को बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर शरीर में ग्लूटाथियोन का उत्पादन काफी कम है, तो इस स्थिति में आप डॉक्टर से संपर्क करके सप्लीमेंट ले सकते हैं। तो आप हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और सप्लीमेंट की मदद से शरीर में ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं।

Read Next

Breast Tightening Exercise: लटके और ढीले स्तनों को टाइट करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज

Disclaimer