आजकल लोग अपनी लाइफ में इतने बिजी रहते हैं कि उनके पास खुद के लिए भी समय नहीं होता है। वह इतने ज्यादा वर्कहॉलिक हो गए हैं कि बर्न आउट जैसी स्थिति आने तक काम ही करते रहते हैं। ऐसे में दिनभर थकान महसूस करना और लगातार सिर दर्द होने जैसी समस्याएं बहुत ही आम हो जाती हैं। अगर आप भी दिनभर थका हुआ और लो महसूस करते हैं, तो इससे बचाव के लिए क्या कर सकते हैं? शायद आपका जवाब गर्मागरम चाय या कॉफी का सेवन हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय या कॉफी का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप दिन में 3 से 4 कप चाय या कॉफी पीते हैं, तो आपको सिरदर्द, माइग्रेन, पेट से जुड़ी समस्याएं, हार्ट बर्न और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए स्ट्रांग वाली चाय या कॉफी पीना सही विकल्प नहीं है, तो ऊर्जा बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिया है।
चाय या कॉफी पीने की जगह क्या कर सकते हैं?
जैसा हमने आपको बताया कि अगर आप दिनभर में 3 से 4 कप चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में एनर्जी बूस्ट करने के लिए आप वॉक कर सकते हैं। वॉकिंग की मदद से आप नेचुरली शरीर में एनर्जी को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप सिर्फ 5 से 10 मिनट के लिए भी वॉक करते हैं, तो आपका मूड अच्छा हो सकता है और आप फ्रेश महसूस कर सकते हैं। यही वजह है कि आपको चाय या कॉफी पीने की जगह कुछ मिनटों के लिए वॉक करनी चाहिए।
एनर्जी लो क्यों महसूस होती है?
एनर्जी लो की समस्या कई कारणों से हो सकती है। जैसे कि स्ट्रेस, ज्यादा देर तक काम करना, लंबे समय तक बैठे रहना आदि। हालांकि, लो एनर्जी का सबसे बड़ा कारण स्लो ब्लड सर्कुलेशन है। इस स्थिति में ऑक्सीजन सभी अंगों तक नहीं पहुंचती है और आप थकान महसूस कर सकते हैं। वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं, जिससे एनर्जी बूस्ट होती है। साथ ही, वॉक करने से शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं।
वॉक करने से क्या फायदे होते हैं?
वजन घटाने में मदद मिलती है
वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन घटाना आसान हो जाता है। साथ ही, वॉक करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज हो जाती है। वॉक करने से शरीर में फैट स्टोर नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के दौरान शुगर क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
तनाव कम होगा
वॉक करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन प्राकृतिक दर्द निवारक और मूड बूस्टर की तरह काम करता है। वॉक करने से तनाव और चिंता को भी कम किया जा सकता है।
View this post on Instagram
अच्छी नींद आती है
अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है, तो रोजाना कुछ देर की वॉक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। वॉक करने से आपको रात में सुकून और शांति वाली नींद आएगी।
दिल स्वस्थ रहता है
रोजाना कुछ देर वॉक करने से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। वॉक करने से दिल को मजबूत बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- दोबारा हार्ट अटैक ना आए इसके लिए लें भरपूर नींद, जानें सोने से हार्ट हेल्थ कैसे बनती है बेहतर
कुल मिलाकर, वॉक करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। आप एनर्जी बूस्ट करने के लिए किसी भी समय वॉक कर सकते हैं। मगर डेली रूटीन की बात करें, तो आपको रोजाना सुबह और शाम के खाने के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए।