व्यक्ति का सर्कुलेटरी सिस्टम रक्त वाहिकाओं का एक जटिल नेटवर्क है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन, पोषक तत्वों और अन्य महत्वपूर्ण पदार्थों सभी अंगों तक पहुंचाता है। स्वस्थ्य रहने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। दरसअल, ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से ही सभी अंगों और टिश्यू तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच पाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को कई कारणों के चलते ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस लेख में फिजीशियन डॉक्टर विनोद कुमार से ऐसे लक्षण जानते हैं, जो आपके ब्लड सर्कुलेशन खराब होने की ओर संकेत कर सकते हैं।
शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण - Warning Signs Of Poor Blood Circulation In Body In Hindi
हाथ-पैर ठंडे रहना
खराब ब्लड सर्कुलेशन के सबसे आम लक्षणों में हाथ और पैरों के ठंडे होने को शामिल किया जाता है। जब व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है, तो जिन अंगों तक रक्त नहीं पहुंच पाता है या कम पहुंचता है वह ठंडे हो सकते हैं। इसके अलावा, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नता भी ब्लड सर्कुलेशन के खराब होने का संकेत करती हैं।
टॉप स्टोरीज़
सूजन आना
सूजन को एडिमा भी कहा जाता है। यह समस्या तब होती है, जब टिश्यू में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाता है। दरअसल, खराब ब्लड सर्कुलेशन टखनों या पैरों में सूजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण रक्त निचले छोरों में जमा हो सकता है।
थकान और कमजोरी
ब्लड सर्कुलेशन खराब होने की वजह से मांसपेशियों और टिश्यू को कम ऑक्सीजन व पोषक तत्व मिलते हैं। इसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खराब ब्लड सर्कुलेशन वाले व्यक्तियों को पर्याप्त आराम मिलने के बाद भी लगातार थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, पैरों या हाथों में कमजोरी भी हो सकती है। इसकी वजह से रोजाना के काम में भी परेशानी हो सकती है।
त्वचा के रंग में बदलाव
त्वचा के रंग में बदलाव होना खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर व्यक्ति की त्वचा नीली या पीली हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा का रूखापन व परत दिखाई दे सकती है।
बालों का झड़ना
खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण बालों की जड़ों तक खून नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और कुछ समय के बाद बाल झड़ना शुरु हो सकते हैं। साथ ही, बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी (एनीमिया) होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, न करें नजरअंदाज
ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर डॉक्टर आपकी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं। सुबह एक्सरसाइज और योग से आप ब्लड सर्कुलेशन की समस्या को दूर कर सकते है। इस समस्या को नजरअंदाजन न करें, इसके लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।