Expert

शरीर में खून की कमी (एनीमिया) होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Signs And Symptoms Of Anemia In Hindi: शरीर में खून की कमी के कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जानें इसके लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में खून की कमी (एनीमिया) होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Signs And Symptoms Of Anemia In Hindi: शरीर में खून की कमी होना बहुत सामान्य है। हालांकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया होने बहुत आम है। आमतौर लोग एनीमिया को सिर्फ आयरन की कमी से जोड़ते हैं। आपको बता दें कि आयरन की कमी के कारण भी एक प्रकार का एनीमिया होता है। लेकिन वास्तव में एनीमिया वह स्थिति है, जब हमारे रक्त में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती हैं या  शरीर में उनका पर्याप्त उत्पादन नहीं होता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के लिए आयरन की कमी के अलावा कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत के अनुसार, "शरीर में खून की कमी तब देखने को मिलती है जब आपकी डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। प्रोटीन, विटामिन बी12, आयरन, फोलेट और फोलिक एसिड आदि ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होते हैं।"

एनीमिया के बारे में आमतौर पर लोगों को तब तक पता नहीं चल पाता है, जब तक कि खून की कमी से शरीर को कोई भारी नुकसान नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर समय रहते शरीर में खून की कमी को दूर नहीं किया जाता है, तो इसके कारण शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में खून की कमी के कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। अब सवाल यह उठता है कि शरीर में खून की कमी हो गई है, इसका पता कैसे लगाया जा सकता है? न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "जब शरीर में खून कम होने लगता है, तो इसके शरीर पर कई संकेत और लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें समय रहते पहचान कर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं और गंभीर नुकसान से बच सकते हैं।" इस लेख में हम आपके साथ एनीमिया के लक्षण और संकेतों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Signs And Symptoms Of Anemia In Hindi

शरीर में खून की कमी या एनीमिया के लक्षण- Signs And Symptoms Of Anemia In Hindi

मायो क्लिनिक के अनुसार, "आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया के लक्षण हल्के होते हैं और अक्सर इन पर ध्यान नहीं दिया जाता है। लेकिन जैसे-जैसे शरीर में आयरन की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन प्रभावित होता है और इनकी मात्रा कम होने लगती हैं, तो एनीमिया के लक्षण गंभीर हो जाते हैं", इन संकेत और लक्षणों में शामिल हैं...

  1. त्वचा और आंखों में पीलापन
  2. बहुत कमजोरी महसूस होना
  3. छाती में दर्द महसूस होना
  4. दिल की धड़कन बढ़ना और सांस लेने में तकलीफ होना
  5. दिनभर थकान महसूस होना
  6. सिरदर्द और चक्कर आना
  7. हाथ-पैर ठंडे रहना
  8. जीभ में सूजन होना
  9. भूख कम लगना, खासकर बच्चों में
  10. गंभीर मामलों में चक्कर खाकर बेहोश हो जाना

डॉक्टर के पास कब जाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "अगर किसी व्यक्ति या बच्चे में सामान्य से अक्सर इस तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। लक्षण महसूस होने के बाद तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वह कुछ सरल टेस्ट की मदद से एनीमिया की पुष्टि कर सही उपचार प्रदान कर सकता है।"

All Image Source: Freepik

Read Next

बारिश के दिनों में प्राइवेट पार्ट में खुजली होने पर अपनाएं 4 घरेलू उपाय, जिनसे मिलेगा आराम

Disclaimer