खान पान की गलत आदतों का असर शरीर पर देखने को मिलता है। पर्याप्त मात्रा में पोषण न लेने की वजह से आपको थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं, लंबे समय तक पर्याप्त पोषण न लेने के कारण व्यक्ति को कई अन्य तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पोषण की कमी की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से आप संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। शरीर में आयरन की कमी के कारण आपको एनीमिया हो सकता है। शरीर में खून की कमी को ही एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया के कुछ संकेत शरीर में दिखाई देते हैं। इस लेख में आगे एम्स की न्यूरोलॉजी विभाग की एमडी डॉ. प्रियंका सहरावत और मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़ गंज की हेमाटोलॉजी ऑनकोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट व अन्य विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. निविदिता ढिंगरा से जानते हैं, एनीमिया होने पर आंखों में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
एनीमिया होने पर आंखों में दिखने वाले लक्षण : Signs Of Anemia In Your Eyes In Hindi
कंजंक्टिवा पीला होना (Pale Conjunctiva)
कंजंक्टिवा, आंख के सफेद हिस्से को ढकने वाली एक पतली झिल्ली होती है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों में पीली या हल्की सफेद भी दिखाई दे सकती है। यह पीलापन हीमोग्लोबिन के स्तर में कमी के कारण होता है। हीमोग्लोबिन की कमी से कंजंक्टिवा सहित कई टिश्यू में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। जिससे कंजंक्टिवा सामान्य गुलाबी रंग से बदलकर पीला हो जाता है। अगर, यह लक्षण दिखाई दे, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
आंखों का सफेद भाग पीला होना
जब एनीमिया के साथ पीलिया भी होता है, तो इस स्थिति में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है। इसमें पीलेपन को इक्टेरस के नाम से जाना जाताहै। इसमे हैमोलिसिस (रेड ब्लड सेल्स डैमेज) और किडनी भी प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को थकान और त्वचा में भी पीलापन होने लगता है।
आंखों का सूखना
एनीमिया, आंसू बनाने वाली ग्रंथियों के कार्य को प्रभावित कर सकता हैं। इससे आंखों का रुखेपन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, खून की कमी होने से हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को आंखों तक नहीं ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है, जिसकी वजह से टिश्यू अपने कार्य सही तरह से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे आंखों में रुखापन होने लगता है। इस स्थिति में आंखों से धुंधला दिखाई देने की समस्या भी हो सकती है।
आंखों की नसें चौड़ी होना
एनीमिया का लंबे समय तक इलाज न कराने पर आपकी आंखों की नसों पर दबाव पड़ता है। ऐसे में कुछ लोगों की आंखों की नसे चौड़ी हो जाती है। दरसअल, रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम होने की वजह से ब्लड को फ्लो होने में परेशानी होती है। जिससे कुछ मामलों में नसे चौड़ी हो जाती हैं। इससे आंखों की सतह पर लालिमा या खून की पतली नसों का जाल दिखने लगता है। ऐसा आंखों में इंफेक्शन होने पर भी होता है। ऐसे में कई बार आंखों से खून आने की भी समस्या देखने को मिलती है।
कम दिखाई देना या धुंधला दिखाई देना
एनीमिया के गंभीर मामलों में, जब शरीर में ऑक्सीजन की काफी कमी हो जाती है, तो इससे आंखों का कार्य बाधित होता है। जिसके चलते व्यक्ति की देखने की शक्ति कम होने लगती है। कुछ लोगों को एनीमिया में धुंधला दिखाई देने की परेशानी होने लगती है।
इसे भी पढ़ें : आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका इलाज
एनीमिय के कारण स्वास्थ्य और आंखों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। ऐसे में व्यक्ति को लाइफस्टाइल और डाइट में भी कुछ जरुरी बदलाव करने होते हैं। एनीमिया की समस्या को सप्लीमेंट के द्वारा भी ठीक किया जा सकता है।