Meals To Improve Anemia In Hindi: शरीर में खून की कमी, जिसे मेडिकल भाषा में एनीमिया कहते हैं, इन दिनों लोगों में बहुत आम हो गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें, हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने लगती है या पर्याप्त उत्पादन नहीं होता है। लेकिन यह एक गंभीर स्थिति है, क्योंकि इसके कारण व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में कमजोरी और दिनभर थकान महसूस होना, त्वचा की रंगत में परिवर्तन, दिल की धड़कन असामान्य होना, सांस लेने में परेशानी, हाथ-पैर ठंडे होना, चक्कर आना और बेहोश होकर गिर जाना, एनीमिया के कुछ आम लक्षण हैं।
अगर कोई व्यक्ति इस तरह के लक्षण नोटिस करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि अगर वे समय रहते उपचार नहीं लेते हैं, तो इससे गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, डॉक्टर के दिए उपचार के साथ कुछ संतुलित आहार लेने और डाइट में कुछ स्वस्थ फूड्स को शामिल करने से आपको खून की कमी दूर करने में बहुत लाभ मिल सकता है। डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में 3 रेसिपीज शेयर की हैं, जो जल्द हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करेंगी। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
खून की कमी (एनीमिया) को ठीक करने के लिए 3 रेसिपी- Recipes To Improve Anemia In Hindi
1. नारियल पानी के साथ हलीम और तुलसी बीज
एक गिलास नारियल पानी लें। इसमें 1/4 छोटी चम्मच हलीम के बीज और 3/4 छोटा चम्मच तुलसी के बीज डालें और मिक्स करें। इस ड्रिंक का शाम के समय सेवन करें।
नारियल पानी आयरन को स्टोर करने में मदद करता है और लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के उत्पादन को बढ़ाता है। हलीम के बीज की बात करें, तो ये आयरन से भरपूर होते हैं और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करते हैं। यह एनीमिया को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं, तुलसी के बीज हीमोग्लोबिन बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
2. चुकंदर का रायता- Beetroot Raita
सामग्री:
- चुकंदर - 2 बड़े चम्मच
- दही - 4 बड़े चम्मच
- 6-7 पुदीने की पत्तियां
- एक चुटकी सेंधा नमक
- एक चुटकी काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज
इसे भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं एनीमिया का शिकार हो रहे हैं आप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस करें और दही को अच्छी तरह फेंट लें।
- दही में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं।
- इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक, कटी हुई पुदीना की पत्तियां और काली मिर्च डालें।
- अब ऊपर से भीगे हुए सब्जा के बीज डालें और रायते का आनंद लें।
दही में विटामिन बी12 होता है, जो शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। चुकंदर में आयरन और फोलेट होता है, जो सूजन को कम करता है और एनीमिया से बचाता है। पुदीने की पत्तियों में विटामिन सी होता है, जो आयरन के अवशोषण में सुधार करता है। सेंधा नमक पाचन एंजाइमों के उत्पादन में सुधार करता है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो पाचन में सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें: एनीमिया में काली किशमिश कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन
View this post on Instagram
3. आयरन शॉट ड्रिंक- Iron Shot Drink
सामग्री:
- आंवला - 1/2
- हरा धनिया - 4-5
- पानी - 50ml
- मोरिंगा पाउडर - एक चुटकी
- सेंधा नमक - एक चुटकी
बनाने का तरीका
धनिये की पत्तियों को काट कर पानी में मिला दीजिये। अब इसमें 1/2 आंवला, एक चुटकी मोरिंगा पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं। बस आपका आयरन शॉट तैयार है। इसका आनंद लें।
इसे भी पढ़ें: एनीमिया में अंजीर कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन और दूर होगी खून की कमी
आंवले के रस में मौजूद विटामिन सी आयरन के अवशोषण में सुधार करता है। धनिये का रस हीमोग्लोबिन के स्तर और कोशिकाओं की ऑक्सीजन के सर्कुलेशन की क्षमता में सुधार करता है। सेंधा नमक पाचक रसों के उत्पादन को बढ़ाता करता है। मोरिंगा पाउडर में आयरन होता है, यह आयरन के स्तर को बढ़ाता है और एनीमिया को कम करता है। इस ड्रिंक का सेवन सुबह 11 बजे के आसपास मध्य भोजन में लें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version