
Figs for Anemia in Hindi: आजकल अधिकतर लोग एनीमिया से पीड़ित हैं। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं होती हैं। इसकी वजह से शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन और खून की कमी होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि एनीमिया कई कारणों से हो सकता है। इसमें आयरन की कमी, विटामिन बी12 की कमी या फिर फोलेट की कमी आदि शामिल हैं। ऐसे में आपको पहले कारण का पता लगाना जरूरी होता है। अगर आपको आयरन की कमी की वजह से एनीमिया है, तो आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं एनीमिया में अंजीर खाने के तरीके (Anemia me Anjeer Khane ke Tarike)-
एनीमिया में अंजीर का सेवन कैसे करें?- How to Eat Fig in Anemia in Hindi
1. भीगे हुए अंजीर खाएं- Soaked Fig for Anemia
अगर आपको थकान और कमजोरी का अहसास होता है, तो यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। ऐसे में भीगे हुए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 1-2 अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर को अच्छी तरह से चबाकर खा लें। आप चाहें तो अंजीर के साथ बादाम, अखरोट और किशमिश भी भिगोकर रख सकते हैं। जब इन सभी चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
इसे भी पढ़ें- खून की कमी (एनीमिया) होने पर इन 4 तरीकों से खाएं मुनक्का, हीमोग्लोबिन भी बढ़ेगा
2. दूध में उबालकर अंजीर खाएं- Fig Boiled in Milk for Anemia
एनीमिया में आप अंजीर को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। इससे आपको दूध और अंजीर, दोनों के पोषक तत्व मिलेंगे। रोजाना दूध और अंजीर को साथ में खाने से थकान और कमजोरी आसानी से दूर होने लगेगी। इसके लिए आप 2 अंजीर लें। इन्हें एक गिलास दूध में उबालें। इसे छानें और रात को सोते समय पी लें। अगर एनीमिया की वजह से आपका वजन कम हो रहा है, तो दूध में अंजीर उबालकर खाना बेहद लाभकारी होता है। अंजीर को दूध में उबालकर खाने से ऊर्जा मिलती है। साथ ही, वेट गेन में भी मदद मिलती है।
3. ओट्स में मिलाकर खाएं- Fig and Oats for Anemia
अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। एनीमिया वाले लोगों के लिए भी ओट्स खाना फायदेमंद होता है। एनीमिया की समस्या होने पर आप ओट्स में अंजीर मिलाकर खा सकते हैं। जी हां, ओट्स में अंजीर मिलाकर खाने से पोषक तत्वों में वृद्धि होती है। इससे आपको आयरन मिलेगा, जिससे खून की कमी दूर होगी। इसके लिए आप दूध वाले ओट्स में 1-2 अंजीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। आप इसमें अन्य ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने में फायदेमंद है अंजीर, इन 6 तरीकों से करें सेवन
4. अंजीर का हलवा- Anjeer Halwa for Anemia
एनीमिया की समस्या में आप अंजीर का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप अंजीर को भिगोकर रख दें। फिर इन्हें मिक्सी में पीस लें। अब एक पैन में घी डालकर अंजीर के पेस्ट को भूनते रहें। इसमें दूध डालें और फिर खा लें। रोज नाश्ते में अंजीर का हलवा खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। अंजीर का हलवा वजन बढ़ाने में भी सहायक होता है।
Figs for Anemia in Hindi: अगर आपको भी एनीमिया के लक्षणों का अनुभव हो रहा है, तो अंजीर को ऊपर बताए गए इन 4 तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन कई मामलों में एनीमिया गंभीर हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का तो खास ख्याल रखना ही चाहिए। साथ ही, डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। इस स्थिति में डॉक्टर आपको आयरन सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं।