Doctor Verified

खून की कमी (एनीमिया) होने पर इन 4 तरीकों से खाएं मुनक्का, हीमोग्लोबिन भी बढ़ेगा

Munakka in Anemia: एनीमिया की समस्या होने पर आप मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। इससे खून की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 25, 2023 10:29 IST
खून की कमी (एनीमिया) होने पर इन 4 तरीकों से खाएं मुनक्का, हीमोग्लोबिन भी बढ़ेगा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Munakka Benefits in Anemia: अगर आपको अकसर थकान या कमजोरी रहती है, तो यह एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं। एनीमिया एक ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य स्तर से कम हो जाती हैं। इसकी वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होने लगता है। आपको बता दें कि एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में खून की कमी होने लगती है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। एनीमिया में आयरन का स्तर कम होने लगता है। इसलिए इस स्थिति में अकसर आयरन सप्लीमेंट दिए जाते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग एनीमिया होने पर घरेलू उपायों का भी सहारा लेते हैं। इसके लिए मुनक्का (Manakka in Anemia) एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। मुनक्का में आयरन समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से मुनक्का का सेवन करेंगे, तो इससे आप सेहतमंद रह सकते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं एनीमिया में मुनक्का कैसे खाएं? (Anemia me Munakka Kaise Khaye)

एनीमिया में मुनक्का कैसे खाएं?- How to Eat Munakka in Anemia in Hindi

1. शहद के साथ खाएं मुनक्का- Munakka with Honey

एनीमिया की समस्या होने पर आप मुनक्का को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। मुनक्का और शहद, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे, तो इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा। आपको बता दें कि मुनक्का और शहद, कैल्शियम, आयरन और कई अन्य मिनरल्स का अच्छा सोर्स होते हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही, रोजाना मुनक्का और शहद खाने से खून की कमी भी दूर होती है। मुनक्का और शहद हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुनक्का को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह शहद के साथ इनका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेंगे सेहत को जबरदस्त फायदे

2. दूध के साथ खाएं मुनक्का- Munakka with Milk

मुनक्के को दूध के साथ खाना भी फायदेमंद होता है। दरअसल, मुनक्का की तरह ही दूध में भी कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की कमजोरी दूर करते हैं। एनीमिया होने पर आप मुनक्का को दूध में उबालकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 3-5 मुनक्का डालें। इसे अच्छी तरह से उबालें, फिर छानकर दूध पी लें। आप चाहें तो मुनक्का भी चबाकर खा सकते हैं। रोज रात को मुनक्का वाला दूध पीने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आपको ताकत मिलेगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

munakka benefits in anemia

3. अंजीर के साथ खाएं मुनक्का- Fig with Munakka 

अगर एनीमिया की वजह से आपको अकसर कमजोरी का अनुभव होता है, तो मुनक्का और अंजीर का सेवन करें। मुनक्का और अंजीर खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। अंजीर में भी आयरन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना मुनक्का और अंजीर का सेवन करेंगे, तो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है। इसके लिए आप अंजीर और मुनक्का को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी उबाल लें और फिर छानकर पी लें। आप अंजीर और मुनक्का भी चबाकर खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- एनीमिया क्या है और कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके लक्षण

4. भीगे हुए मुनक्का खाएं- Soaked Munakka on an Empty Stomach 

अगर आप चाहें तो रोजाना सिर्फ 5-6 मुनक्का खाकर भी एनीमिया से लड़ सकते हैं। इसके लिए आप रातभर मुनक्का को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट मुनक्का खाली पेट खा लें। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही, पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। रोजाना भीगे हुए मुनक्का खाने से आपके आयरन की जरूरत पूरी होगी। इससे लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा। इससे आपको एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

इनके अलावा,  मुनक्का को आप अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं। एक मुट्ठी मुनक्का, काजू, बादाम, किशमिश लें और फिर शाम के समय इनका सेवन कर लें। रोजाना स्नैक्स के रूप में मुनक्का खाने से एनीमिया के लक्षणों को दूर किया जा सकता है।

Disclaimer