Doctor Verified

गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेंगे सेहत को जबरदस्त फायदे

Munakka Benefits in Hindi: मुनक्का की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में मुनक्का अलग तरीके से खाना चाहिए। जानें, गर्मी में मुनक्का कैसे खाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेंगे सेहत को जबरदस्त फायदे


Munakka Benefits for Summer in Hindi: मुनक्का एक ड्राई फ्रूट है, जिसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप गर्मियों में मुनक्का नहीं खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में भी सीमित मात्रा में मुनक्के का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, मुनक्का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतर सोर्स है। इसके अलावा, मुनक्के में कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर नियमित रूप से मुनक्का खाया जाए, तो इससे एनीमिया और जोड़ों के दर्द से बचा जा सकता है। 

मुनक्का खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही, यह पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके सभी पोषक तत्व और फायदे लेने के लिए आपको गर्मी में भी मुनक्का (Munakka Benefits for Summer) जरूर खाना चाहिए। लेकिन गर्मी में मुनक्का को इस तरह से खाना चाहिए कि इसकी गर्म तासीर से सेहत को कोई नुकसान न हो। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में मुनक्का कैसे खाएं? (Garmi me Munakka Kaise Khaye

गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं?- How to Eat Munakka in Summer in Hindi

1. मुनक्का और दूध

आप मुनक्के को दूध में मिलाकर (Munakka with Milk Benefits) खा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 मुनक्का लें। इन्हें 2-3 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब रात को एक गिलास दूध में मुनक्का और इसका पानी डालें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें और फिर छानकर पी लें। मुनक्का और दूध को एक साथ लेने से हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, आयरन और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ेगा। आप रोज रात को सोते समय मुनक्का और दूध का सेवन कर सकते हैं। 

munakka with fennel seeds

2. मुनक्का और सौंफ भिगोकर खाएं

आप मुनक्का और सौंफ को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप रात को 4-5 मुनक्के और आधी चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप भीगे हुए मुनक्के चबाकर भी खा सकते हैं। रातभर मुनक्का को भिगोकर रखने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। वहीं, सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप मुनक्के को सौंफ के साथ खाएंगे, तो शरीर को जबरदस्त लाभ मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- किशमिश और मुनक्का में अंतर: जानें कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद और क्या हैं इन्हें खाने के फायदे

3. मुनक्का और मखाना

गर्मी में मुनक्का और मखाने (Munakka with Makhana Benefits) को एक साथ खाना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप मुनक्का और मखाने को एक साथ रोस्ट करें। आप इन्हें स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें किशमिश भी मिला सकते हैं। मखाने में भी कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में मुनक्का और मखाना खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। 

4. मुनक्का और मिश्री

गर्मियों में मुनक्का और मिश्री का पानी पीना (Munakka with Mishri Benefits) भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप मुनक्का, फालसा और मिश्री लें। इन सभी को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे छानकर पी लें। रोजाना मुनक्का को इस तरह से खाएंगे, तो सेहत को अनगिनत लाभ मिलेंगे। यह एक हेल्दी ड्रिंक है, जिसका सेवन आप पूरी गर्मी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मुनक्का के फायदे पुरुषों के लिए: मुनक्का खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं?- मुनक्का की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में आप मुनक्का को मखाना, मिश्री, दूध और सौंफ के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इन तरीकों से मुनक्का खाने से आपको अनगिनत लाभ मिलेंगे।

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल रोगी इस तरह करें कलौंजी का सेवन, कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल लेवल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version