Expert

दूध में मुनक्का डालकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Benefits Of Eating Munakka With Milk: दूध में मुनक्का डालकर खाने से सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं, जानें दूध में मुनक्का डालकर खाने का सही तरीका क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध में मुनक्का डालकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध में मुनक्का डालकर पीने से सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मुनक्का हेल्दी फैट्स, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत है, वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा मुनक्का एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का भी अच्छा स्रोत है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से दूध में मुनक्का डालकर खाते हैं, तो इससे शरीर में पोषण की कमी नहीं होती है। साथ ही कई गंभीर रोग भी दूर रहते हैं। यही कारण है कि हमारी मम्मी बिस्तर पर जाने से पहले दूध में मुनक्का डालकर देती हैं। दूध मुनक्का खाने के फायदों के बारे अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानते हैं सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है दूध और मुनक्का का कॉम्बिनेशन, साथ ही सेवन का सही तरीका।

दूध में मुनक्का डालकर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Munakka With Milk In Hindi

1. दिमाग तेज होता है

अगर आप रोजाना दूध और मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे चिंता, तनाव, जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, याददाश्त तेज होती है और ब्रेन फंक्शन (Brain Function) में सुधार होता है।

Munakka With Milk Benefits in hindi

इसे भी पढें: इन विटामिन्स और मिनरल्स की अधिकता भी हो सकती है खतरनाक, जानें क्या होते हैं नुकसान

2. नींद अच्छी आती है

रात को सोने से पहले दूध मुनक्का का सेवन करने से नींद न आने की समस्या या अनिद्रा नहीं होती है। यह आपको जल्दी सोने और अच्छी नींद लेने में मदद करता है।

3. आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं

दूध और मुनक्का दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं। साथ ही मुनक्का में बोरॉन नामक एक रसायन भी होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध मुनक्का खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, जोड़ों में दर्द की समस्या और फैक्चर का जोखिम भी कम होता है। गठिया के रोगियों के लिए दूध मुनक्का का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. पेट के लिए फायदेमंद है

मुनक्का में डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और कोलन फंक्शन में सुधार करता है, शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। दूध मुनक्का खाने से पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

5. खून की कमी से बचाता है

मुनक्का आयरन से भरपूर होता है। दूध मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती को दूर करने में बहुत मददगार है। एनीमिया के रोगियों के लिए सुबह खाली पेट मुनक्का खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी देखें:

6. दिल स्वस्थ रहता है

मुनक्का में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में सहायक है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढें: सुबह या रात, किस समय खजूर खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे?

दूध में मुनक्का डालकर खाने का सही तरीका क्या है?- Right Way To Eat Munakka With Milk In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति 5-6 मुनक्कों का सेवन कर सकता है। आप 5-6 मुनक्का को दूध में उबालकर खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो 4-5 घंटे पानी में भीगे हुए मुनक्के भी दूध के साथ में खा सकते हैं। इस तरह यह पचने में आसान होते हैं। आप रात में बिस्तर पर जाने से आधा घंटा पहले दूध में मुनक्के उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप ब्रेकफास्ट में भी दूध मुनक्का खा सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

Hibiscus Tea: गुड़हल की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 7 अनोखे फायदे, जानें रेसिपी

Disclaimer