Hibiscus Tea Benefits in Hindi: गुड़हल का फूल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गुड़हल के फूल की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद कैलोरी और कैफीन फ्री चाय है। गुड़हल की चाय एक तरह की हर्बल चाय है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और कई अन्य औषधीय गुण मौजूद होते हैं। गुड़हल की चाय पीने के फायदे भी शरीर के लिए अनेकों हैं। इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और तनाव कम करने में गुड़हल की चाय बहुत फायदेमंद है। आइए विस्तार से जानते हैं गुड़हल की चाय पीने के फयदे और इसे बनाने का तरीका।
गुड़हल की चाय पीने के फायदे- Benefits of Hibiscus Tea in Hindi
गुड़हल एक ऐसा फूल है जो लगभग हर इलाके में देखने को मिल सकता है। इसके फूलों को लोग चबाकर भी खाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पांडेय के मुताबिक गुड़हल की पत्तियों का भी इस्तेमाल भी चाय बनाने के लिए क्या जा सकता है। गुड़हल की चाय पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में पिएं गुलहड़ की चाय, ब्लड शुगर कंट्रोल के अलावा सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद- Hibiscus Tea Benefits For Weight Loss
वजन कम करने के लिए गुड़हल की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। गुड़हल की चाय एमीलेज एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर में स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकते हैं और इससे शरीर में शुगर और स्टार्च की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसका सेवन रोजाना करने से शरीर डिटॉक्स रहता है और वजन नियंत्रित होता है।
2. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद गुड़हल की चाय- Hibiscus Tea For High BP
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में गुड़हल की छाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
3. इन्फेक्शन में फायदेमंद गुड़हल की चाय- Hibiscus Tea Benefits in Infection
इन्फेक्शन की समस्या में गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको बैक्टीरियल, फंगल और पैरासाइट इन्फेक्शन में फायदा मिलता है। वायरल इन्फेक्शन में भी गुड़हल की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: Hibiscus Tea For Weight Loss: स्वाद बढ़ाएगी और वजन घटाएगी गुड़हल की चाय, जानें इसके अन्य फायदे
4. बालों के लिए फायदेमंद- Hibiscus Tea For Hair
बालों के लिए गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बाल झड़ने की समस्या में गुड़हल की चाय जरूर पीनी चाहिए। इसका सेवन करने से आपके बाल मजबूत और चमकदार होते हैं।
5. तनाव में फायदेमंद गुड़हल की चाय- Hibiscus Tea Benefits in Stress
तनाव समेत कई मानसिक समस्याओं में गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अच्छी नींद के लिए भी गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़हल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो तनाव और मानसिक समस्याओं में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
6. डायबिटीज में फायदेमंद- Hibiscus Tea Benefits in Diabetes
डायबिटीज की समस्याphotopea में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़हल के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
7. स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद- Hibiscus Tea Benefits For Skin
स्किन से जुड़ी समस्याओं में गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को इन्फेक्शन से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
गुड़हल की चाय बनाने का तरीका- Hibiscus Tea Recipe in Hindi
गुड़हल की चाय बनाने के लिए आपको गुड़हल के सूखे हुए फूल, नींबू और शहद रखना चाहिए। घर पर आसानी से गुड़हल की चाय बनाने के लिए इस तरीके को फॉलो करें-
- सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी डालकर उबलने के लिए रखें।
- इसके बाद अब गुड़हल के फूल इस पानी में डालें।
- 5 से 7 मिनट तक इसे उबालने के बाद पानी को छानकर निकाल लें।
- अब इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस और शहद मिलाएं और चाय की तरह सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: Hibiscus Flower: 'गुड़हल' के उपयोग से होते हैं ये 13 फायदे, यहां जानें इसके नुकसान भी
गुड़हल की चाय का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। रोजाना दो कप से ज्यादा गुड़हल की चाय पीने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी बीमारी यह समस्या में इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)