
Hibiscus Tea For Hair Health: क्या आपको भी हेयर फॉल की समस्या हो रही है? क्या आपके बाल भी रूखे और बेजान रहते हैं? अगर हां, तो आपको गुड़हल की चाय जरूर पीनी चाहिए। सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी गुड़हल की चाय फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। गुड़हल की चाय पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है जिससे फैट बर्न होता है। इसे पीने से डाइजेशन भी ठीक रहता है और क्रैम्प्स भी कम होते हैं। आयुर्वेद की मानें तो बालों से जुड़ी समस्याओं में गुड़हल की चाय पीने से काफी फायदा होता है। क्या आप जानते हैं गुड़हल की चाय पीने से बालों को क्या फायदे मिलते हैं? आइए लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे।
बालों के लिए गुड़हल की चाय के फायदे- Hibiscus Tea Benefits For Hair Health
बाल की ग्रोथ होती है- Hair Growth
अगर आपकी हेयर ग्रोथ कम हो गई है तो गुड़हल की चाय जरूर पिएं। गुड़हल की चाय में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ होती है।
बालों का झड़ना कम होता है- Reduce Hair Fall
गुड़हल की चाय पीने से हेयर फॉल भी कम होता है। गुड़हल में अमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो बालों का झड़ना कम करते हैं। इससे बालों की जड़ों में मजबूती रहती है और बालों का झड़ना कम होता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पिएं गुड़हल की चाय, मिलेंगे जबदस्त फायदे
बालों में नमी बनी रहती है- Moisture
गुड़हल की चाय पीने से स्कैल्प ड्राई नहीं होती है। इसमें मौजूद नेचुरल गुण स्कैल्प में पीएच बैलेंस करने में मदद करते हैं। इससे स्कैल्प में मॉइस्चर बनी रहती है और बालों की हेल्दी ग्रोथ होती है। गुड़हल की चाय बालों को भी सॉफ्ट और स्मूद रखने में मदद करती है।
स्कैल्प हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Scalp Health
गुड़हल की चाय पीने से स्कैल्प हेल्थ भी इंप्रूव होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे स्कैल्प इरिटेशन कम होती है और डैंड्रफ से भी राहत मिलती है। इन फायदों से ओवरऑल स्कैल्प हेल्थ को फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Hibiscus Tea: गुड़हल की चाय किसे नहीं पीनी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें
गुड़हल की चाय कैसे बनाएं? How To Make Hibiscus Tea
गुड़हल की चाय बनाने के लिए पेन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें गुड़हल का फूल डालकर अच्छे से पकाएं। आधा रह जाने पर छान लें और मिठास के लिए इसमें मिश्री मिलाएं। नींबू डालने से इसमें विटामिन की मात्रा भी बढ़ेगी। इस तरह से आप गुड़हल की चाय बनाकर पी सकते हैं।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version