पपीते के बीज पेट के कीड़ों से दिलाते हैं छुटकारा, डॉक्टर से जानें पपीते के बीज खाने के फायदे

कुछ लोग मानते हैं कि पपीते के बीज नहीं खाने चाहिए। लेकिन ये बीज सेहत के लिए इतने फायदेमंद होते हैं कि आपको इन्हें जरूर खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पपीते के बीज पेट के कीड़ों से दिलाते हैं छुटकारा, डॉक्टर से जानें पपीते के बीज खाने के फायदे

आपको यह जान कर खुशी होगी कि पपीते के बीज आपकी पाचन सेहत और आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। अक्सर लोग भ्रांतियों के कारण या फिर अंजाने में पपीते के बीजों को कूड़े में फेंक देते हैं। जितना पपीता अपने गुणों के लिए जाना जाता है, उतने ही फायदेमंद इसके बीज भी होते हैं। पपीता दुनियाभर में इसलिए फेमस है क्योंकि इसमें खास एंजाइम पपाइन पाया जाता है, जो सेहत को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ देता है। लेकिन आपको बता दें कि पपीते के बीजों में भी पपायन होता है जो कि प्रोटीन को तोड़ कर पेप्टाइड और अमिनो एसिड में बदलता है। ये बीज आपके पेट से कीड़े और पेट के लिए खराब बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं जिस के कारण आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है और आपको पाचन तंत्र की समस्याओं जैसे गैस, पेट फूलना और एसिडिटी होना से राहत मिलती है।

papaya-seeds-stomach-inside2

आंतों में पाए जाने वाले कीड़े कितने सामान्य होते हैं (Intestinal Parasite Infection Is Common)

फोर्टिस हॉस्पिटल के लिवर ट्रांसप्लान्ट और जीआई सर्जरी विभाग के डायरेक्टर व चेयरमैन डॉक्टर विवेक विज के अनुसार बड़ों के मुकाबले बच्चों में आंत के कीड़े की समस्या अधिक देखने को मिलती है। यदि ठीक प्रकार से नींद नहीं आ रही, लेटने पर मुंह से लार अधिक निकलती है, मल बदबूदार होता है, या हर समय गुदा में खुजली रहती है, तो समझ जाएं कि आपके आंतों में कीड़े हैं। ये कीड़े अगर आपकी आंतों से समय रहते बाहर नहीं निकलते तो वह आपकी आंतों में ही अपनी जगह बना सकते हैं। यह आपके पेट या आंत में कुछ हफ्तों से लेकर दो साल तक ठहर सकते हैं। यह स्थिति बहुत लोगों को प्रभावित करती है और काफी आम मानी जाती है। यहां तक कि पालतू पशुओं के पेट में भी कीड़े हो सकते हैं। जो लोग अधिक गर्म इलाकों में रहते हैं उनको इस प्रकार का संक्रमण होना काफी आम होता है।

आंतों में परजीवी का कारण (Causes For Parasites)

जब आप कोई चीज को हाथ से मुंह में डालते हैं (खाते हैं) तो उस दौरान ये कीड़े आपके पेट में जाते हैं। जब आप ऐसी मिट्टी या गंदगी को छू लेते हैं जिनमें इन कीड़ों या राउंड वार्म के अंडे होते हैं और फिर हाथ नहीं धोते हैं तो भी आप इस संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा कई बार अगर आप बिना फिल्टर का पानी और कच्चा मीट खा लेते है तो भी यह कीड़े आपके पेट में जा सकते हैं।

पपीते के बीजों से बाहर निकलती है किडनी और लिवर की गंदगी (Papaya Seeds Detoxify Liver & Kidneys)

अगर आपके भी पेट में कीड़े हैं और आप इनसे निजात पाना चाहते हैं तो आपको सोचने विचारने की जरूरत नहीं है। आप खाली पेट इन बीजों को शहद या दूध के साथ ले आपको जल्द ही इन कीड़ों से मुक्ति मिलेगी। यही नहीं यह बीज आपकी लीवर और किडनी को भी डिटॉक्स करने का कार्य करते हैं।

इसे भी पढ़ें : किडनी की पथरी का देसी इलाज हैं ये 5 तरह के जूस, जानें इन्हें बनाने का तरीका और पथरी में पीने के फायदे

पपीते के बीजों के कुछ अन्य लाभ

मेंस्ट्रुअल दर्द में दिलाता है आराम

अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द महसूस होता है तो आपको पपीते के बीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इससे मसल क्रैंप्स में काफी आराम मिलता है।

papaya-seeds-stomach-inside1

आपकी स्किन के लिए लाभदायक

पपीते के बीजों में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी स्किन को सूजन और फ्री रेडिकल्स से बचाते है। इससे आप मौसम बदलते समय होने वाली बीमारियों जैसे खांसी, जुखाम और बुखार से बच सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

पपीते के बीजों के कारण आपका पेट और पाचन तंत्र काफी अच्छे प्रकार से काम करता है जिस कारण आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है। इससे आपको अधिक कैलोरीज़ बर्न करने में मदद मिलती है और आपका वजन कम होने में लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें : किडनी स्टोन होने पर कौन सी सब्जियां खाएं और कौन सी नहीं? डाटीशियन से जानें विस्तार से

पपीते के बीजों को डाइट में करें शामिल (Add Papaya Seeds In Your Diet)

सबसे पहले अगर आपको किसी तरह की मेडिकल स्थिति है तो आपको डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा भी आपको केवल सीमा में ही इनका सेवन करना चाहिए। आप अगर स्मूदी और जूस आदि बनाते हैं तो साथ में ही पपीते के बीज भी उसमें डाल सकते हैं। यह बीज काफी कड़वे होते हैं इसलिए इनका सेवन इनको पीसकर नींबू या शहद अथवा गुड़ आदि के साथ ही करना चाहिए।

अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो आपको इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपको बहुत सारे पाचन से जुड़े रोग होना शुरू हो जायेंगे। अपने पेट के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर इस स्थिति का इलाज करवाना चाहिए।

Read Next

समुद्री शैवाल (सी वीड) होता है पोषक तत्वों का खजाना, इसके सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer