Doctor Verified

समुद्री शैवाल (सी वीड) होता है पोषक तत्वों का खजाना, इसके सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

अगर आपने आज तक समुद्री शैवाल (सीवीड) का सेवन नहीं किया है तो आपको एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। क्योंकि यह फ्राई करने के बाद काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं और केवल स्वादिष्ट लगने के कारण ही आपको इनका सेवन नहीं करना, बल्कि यह आपको काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी दे सकती है। सबसे पहले तो जानें क्या होता है समुद्री शैवाल यानी कि सीवीड (Seaweed)। समुद्री शैवाल उन एलगी (Algae) को कहा जाता है जो समुद्री पानी के अंदर मिलती हैं। वैसे तो यह किसी भी समुद्र, नदी, महासागर में पानी के अंदर उग सकती हैं। ये लाल, हरे, भूरे या काले कोई से भी रंग में साथ ही छोटे से लेकर बड़े साइज में मिल सकती हैं। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल कंसलटेंट डायटिशियन डॉक्टर अनिका बग्गा के मुताबिक यह शैवाल दुनिया भर में मिलते हैं। लेकिन सबसे अधिक एशियन देशों में पाए जाते हैं। यह सीवीड्स पोषक तत्वों का पावर पैक (Power Pack) हैं क्योंकि इन में आयरन, जिंक, मैग्निशियम ,राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी व विटामिन के होते हैं। यही नहीं इसमें प्रोटीन और फाइबर व साथ में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। सीवीड न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि यह आपको बहुत से निम्न लाभ देती है। 1. हृदय रोगों से बचाते हैं (Seaweed Protects From Heart Diseases) समुद्री शैवाल में बायो एक्टिव पेप्टाइड्स होते हैं जोकि आपके शरीर पर एक हार्मोन जैसा प्रभाव करता है। यह तत्त्व आप का ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में लाभदायक होता है। अगर आप का बीपी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहते हैं तो आप काफी सारे हृदय रोगों से बच सकते हैं और आपका हृदय एक स्वस्थ स्थिति में रह सकता है। इसे भी पढ़ें - थायराइड में बहुत फायदेमंद होता है तुलसी का सेवन, जाने उपयोग का तरीका और फायदे 2. पेट की सेहत के लिए लाभदायक (Good For Stomach Health) इसमें एक प्राकृतिक फाइबर होता है जो आपकी खाने की नली से लेकर आप के पेट तक सभी अंगों को स्वस्थ रखने में लाभदायक होता है। साथ ही इसमें ऐसे तत्त्व होते हैं जो आपको एसिड रिफ्लक्स आदि से बचा सकते हैं। यह आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया का विकास करने में भी लाभदायक माने जाते हैं। 3. वजन कम करने में लाभदायक (Helps To Reduce Weight) समुद्री शैवाल मील खाते समय आपके शरीर की क्षमता को सीमित करता है ताकि वह डाइट्री फैट को तोड़ (ब्रेक डाउन) और अवशोषित (अब्जॉर्ब) धीरे धीरे कर सके। इस के सेवन के कारण आप का पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप अधिक खाना नहीं खाते हैं और ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं। इससे आप का वजन कम हो सकता है। इसे अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें। 4. ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम हो सकता है (PREVENTS Breast Cancer) समुद्री शैवाल का अधिक सेवन और ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम होना आपस में जुड़े हुए हैं। एक स्टडी में यह पाया गया है कि आपके पेट के बैक्टेरिया को हमेशा बदलते रहने के कारण, शैवाल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ऐसे हार्मोन्स के विकास को प्रभावित करता है जो ब्रेस्ट कैंसर में एक अहम भूमिका निभाते हैं। 5. सीवीड्स आपकी डायबिटीज नियंत्रित करने में मदद करता है (Seaweed Cures Diabetes) अगर आप फाइबर से युक्त खाना खाते हैं तो इससे आपकी डायबिटीज नियंत्रित हो सकती है। फाइबर की अधिक मात्रा ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है और इंसुलिन लेवल को भी संतुलित रखती है। शैवाल में ऐसे तत्त्व होते हैं जो शुगर को कम करने में भी मददगार सिद्ध हुए हैं। इसे भी पढ़ें - अलसी से मोटापा कैसे कम होता है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका समुद्री शैवाल के साइड इफेक्ट (Side Effects Of Seaweed) इसमें आयोडीन की मात्रा अधिक होती है। जिससे आपके शरीर में साइड इफेक्ट हो सकते हैं। समुद्र में हैवी मेटल्स पाए जाने के कारण शैवाल में भी इनके पाए जाने का रिस्क बढ़ सकता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आपको काफी सारी सामान्य रेसिपी मिल जायेंगी और आप इसे रैप या शुशी आदि में एड करके खा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
समुद्री शैवाल (सी वीड) होता है पोषक तत्वों का खजाना, इसके सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

अगर आपने आज तक समुद्री शैवाल (सीवीड) का सेवन नहीं किया है तो आपको एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। क्योंकि यह फ्राई करने के बाद काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं और केवल स्वादिष्ट लगने के कारण ही आपको इनका सेवन नहीं करना, बल्कि यह आपको काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी दे सकती है। सबसे पहले तो जानें क्या होता है समुद्री शैवाल यानी कि सीवीड (Seaweed)। समुद्री शैवाल उन एलगी (Algae) को कहा जाता है जो समुद्री पानी के अंदर मिलती हैं। वैसे तो यह किसी भी समुद्र, नदी, महासागर में पानी के अंदर उग सकती हैं। ये लाल, हरे, भूरे या काले कोई से भी रंग में साथ ही छोटे से लेकर बड़े साइज में मिल सकती हैं। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल कंसलटेंट डायटिशियन डॉक्टर अनिका बग्गा के मुताबिक यह शैवाल दुनिया भर में मिलते हैं। लेकिन सबसे अधिक एशियन देशों में पाए जाते हैं। यह सीवीड्स पोषक तत्वों का पावर पैक (Power Pack) हैं क्योंकि इन में आयरन, जिंक, मैग्निशियम ,राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी व विटामिन के होते हैं। यही नहीं इसमें प्रोटीन और फाइबर व साथ में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। सीवीड न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि यह आपको बहुत से निम्न लाभ देती है।

heart health

1. हृदय रोगों से बचाते हैं (Seaweed Protects From Heart Diseases)

समुद्री शैवाल में बायो एक्टिव पेप्टाइड्स होते हैं जोकि आपके शरीर पर एक हार्मोन जैसा प्रभाव करता है। यह तत्त्व आप का ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में लाभदायक होता है। अगर आप का बीपी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहते हैं तो आप काफी सारे हृदय रोगों से बच सकते हैं और आपका हृदय एक स्वस्थ स्थिति में रह सकता है।

इसे भी पढ़ें - थायराइड में बहुत फायदेमंद होता है तुलसी का सेवन, जाने उपयोग का तरीका और फायदे

2. पेट की सेहत के लिए लाभदायक (Good For Stomach Health)

इसमें एक प्राकृतिक फाइबर होता है जो आपकी खाने की नली से लेकर आप के पेट तक सभी अंगों को स्वस्थ रखने में लाभदायक होता है। साथ ही इसमें ऐसे तत्त्व होते हैं जो आपको एसिड रिफ्लक्स आदि से बचा सकते हैं। यह आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया का विकास करने में भी लाभदायक माने जाते हैं।

3. वजन कम करने में लाभदायक (Helps To Reduce Weight)

समुद्री शैवाल मील खाते समय आपके शरीर की क्षमता को सीमित करता है ताकि वह डाइट्री फैट को तोड़ (ब्रेक डाउन) और अवशोषित (अब्जॉर्ब) धीरे धीरे कर सके। इस के सेवन के कारण आप का पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप अधिक खाना नहीं खाते हैं और ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं। इससे आप का वजन कम हो सकता है। इसे अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें।

4. ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम हो सकता है (PREVENTS Breast Cancer)

समुद्री शैवाल का अधिक सेवन और ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम होना आपस में जुड़े हुए हैं। एक स्टडी में यह पाया गया है कि आपके पेट के बैक्टेरिया को हमेशा बदलते रहने के कारण, शैवाल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ऐसे हार्मोन्स के विकास को प्रभावित करता है जो ब्रेस्ट कैंसर में एक अहम भूमिका निभाते हैं।

5. सीवीड्स आपकी डायबिटीज नियंत्रित करने में मदद करता है (Seaweed Cures Diabetes)

अगर आप फाइबर से युक्त खाना खाते हैं तो इससे आपकी डायबिटीज नियंत्रित हो सकती है। फाइबर की अधिक मात्रा ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है और इंसुलिन लेवल को भी संतुलित रखती है। शैवाल में ऐसे तत्त्व होते हैं जो शुगर को कम करने में भी मददगार सिद्ध हुए हैं।

इसे भी पढ़ें - अलसी से मोटापा कैसे कम होता है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

समुद्री शैवाल के साइड इफेक्ट (Side Effects Of Seaweed)

  • इसमें आयोडीन की मात्रा अधिक होती है। जिससे आपके शरीर में साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
  • समुद्र में हैवी मेटल्स पाए जाने के कारण शैवाल में भी इनके पाए जाने का रिस्क बढ़ सकता है।

अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आपको काफी सारी सामान्य रेसिपी मिल जायेंगी और आप इसे रैप या शुशी आदि में एड करके खा सकते हैं।

Read Next

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर हेल्दी स्नैक्स बनाने के लिए रेसिपी में डालें ये 5 चीजें, स्वस्थ रहेगा परिवार

Disclaimer