Superfoods for Adults in Hindi: अक्सर बच्चों और बुजुर्गों को डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन, युवा वयस्कों को भी स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान जरूर देना चाहिए। क्योंकि जो हम खाते हैं, वही हमारे शरीर पर नजर आता है। अगर हम हेल्दी डाइट लेंगे, तो शरीर में ताकत और एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही, मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव होगा। वहीं, अगर हम अनहेल्दी डाइट लेते हैं, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। इसलिए अगर आप 25 साल से अधिक उम्र के है, तो भी हेल्दी डाइट ही फॉलो करें। आपको बता दें कि न्यूट्रिशन और हेल्दी डाइट के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल सितंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week 2024) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको 25 से अधिक उम्र के लोगों को क्या खाना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें-
1. बादाम और अखरोट
बादाम और अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। युवा वयस्कों को अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप रेगुलर डाइट में बादाम और अखरोट शामिल करेंगे, तो इससे एनर्जी बूस्ट होगी। बादाम और अखरोट, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं।
2. अंजीर और कद्दू के बीज
अगर आप 25 से ज्यादा उम्र के हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर और कद्दू के बीज जरूर शामिल करें। अंजीर पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा होता है। यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा, कद्दू के बीज भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। कद्दू के बीज स्किन हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए अगर युवा वयस्कों को अपनी डाइट में अंजीर और कद्दू के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- National Nutrition Week: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, बढ़ेगी इम्यूनिटी और तेजी से होगा विकास
3. आंवला
आंवला विटामिन-सी का एक बेहतरीन सोर्स है। हर व्यक्ति को अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। आंवला खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनता है। आंवला, इम्यूनिटी बूस्ट करता है और मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह खाली पेट एक आंवला खा सकते हैं। इसके अलावा, आंवला जूस पीना भी फायदेमंद होता है।
4. गिलोय
आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। गिलोय, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करती है। आप अपनी डाइट में गिलोय को शामिल कर सकते हैं। गिलोय का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप गिलोय का काढ़ा पिएंगे, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। खासकर, मानसून के मौसम में गिलोय का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- Diet Tips: इन 10 चीजों को एक साथ खाने से मिलता है दोगुना पोषण, युवाओं के लिए है बेस्ट
5. ब्राह्मी
आयुर्वेद में ब्राह्मी का उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। ब्राह्मी, पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त बनाती है। आप ब्राह्नी के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, ब्राह्मी का सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Read Next
World Leukemia Day 2024: ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version