Doctor Verified

35 की उम्र के बाद ओजस (शरीर में शक्ति) बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स

आयुर्वेद के अनुसार 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में ओजस कम होने लगता है, जिसे सही रखने के लिए वे इन फूड्स का सेवन कर सकती हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
35 की उम्र के बाद ओजस (शरीर में शक्ति) बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स


उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसका असर सीधा उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। 35 की उम्र के बाद कई महिलाओं के शरीर में कमजोरी, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियां कमजोर होना और थकान रहने लगती है। इतना ही नहीं महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, प्रजनन क्षमता  में कमी, चयापचय धीमा होना और स्किन पर उम्र बढ़ने के लक्षण नजर आने लगते हैं।  दरअसल, 35 की उम्र पार करने के बाद, हमारा शरीर तेजी से बूढ़ा होने लगता है, जिसके कारण प्रजनन क्षमता में कमी से लेकर धीमी चयापचय और बालों के झड़ने की समस्या आम हो जाती है। इन उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने के लिए आप आपके शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है। आयुर्वेद में उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के लिए इन महत्वपूर्ण पोषण को 'ओजस' कहा जाता है। ओजस 35 की उम्र के बाद हमारे स्वास्थ्य, जीवन शक्ति और प्रजनन क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं महिलाएं अपने शरीर में ओजस बढ़ाने के लिए किन फूड्स का सेवन करें?

ओजस बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

1. बादाम

बादाम आपके शरीर को पोषण देने में मदद करता है। इसके अलावा, शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाने का भी काम करता है। बादाम एंटीऑक्सीडेंट गुण अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करते हैं, जो प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 

2. घी 

35 की उम्र के बाद घी का सेवन महिलाओं के ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है। घी का सेवन पाचन को बढ़ाता है, हार्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी है और आपके पेट को ठीक रखता है।

इसे भी पढ़ें: National Nutrition Week: वेजिटेरियन और वीगन डाइट से मजबूत बनेगी फर्टिलिटी, आप भी कर सकते हैं फॉलो 

3. खजूर

महिलाएं अपने शरीर में ओजस बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन कर सकती हैं। खजूर में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत रखने में मदद करता हैं। इसके अलावा, खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में खून की कमी होने से रोकता है। 

4. केले

केले का सेवन महिलाओं के सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जो खाने में मीठा, पौष्टिक और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। केले आपके मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और शरीर का लचीलापन बढ़ाता है। साथ ही बाल झड़ने की समस्या को रोकता है। 

इसे भी पढ़ें: National Nutrition Week 2024: डाइट से जुड़े इन 5 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

5. अनार

अनार खाने में रसीले और स्वादिष्ट होते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी पूरी करने और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaraayurveda)

35 की उम्र के बाद महिलाएं अपने शरीर में ओजस बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकती है, इसके अलावा संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी है। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

National Nutrition Week 2024: डाइट से जुड़े इन 5 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer