Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम

Ayurvedic tips for good sleep : आजकल अधिकतर लोग नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है, जिससे नींद अच्छी आती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम


क्या आप अनिद्रा (insomnia) यानी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं? आजकल के बढ़ते तनाव, चिंता और डिप्रेशन की वजह से अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं। सभी को कभी न कभी किसी वजह से नींद न आने की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। अनिद्रा कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों का कारण भी बनता है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, इससे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। इस स्थिति में आप चाहें तो आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं। आयुर्वेद के माध्यम से आप अपनी अनिद्रा की समस्या को प्राकृतिक तरीके से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात को सोने से पहले कुछ ऐसे टिप्स को फॉलो करने हैं, जिससे नींद जल्दी, अच्छी और सुकून भरी आती है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से बताते हैं कि आयुर्वेद की मदद से अनिद्रा की समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। साथ ही आयुर्वेदिक उपायों की मदद से बीच-बीच में नींद भी नहीं टूटती है। 

अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले करें ये आयुर्वेदिक उपाय

अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए दवाओं के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए आप इसके लिए दवाइयों का सेवन न करके कुछ खास आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। इन 5 आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आप अपनी अनिद्रा की समस्या को दूर कर सकते हैं।

leg wash for good sleep

1. पैर धोएं

आयुर्वेद के अनुसार रात को पैर धोने से दिनभर की सारी थकान, चिंता और तनाव दूर हो जाता है। अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले पैरों को जरूर धोएं। इसके लिए आप एक टब में गर्म पानी लें, इसमें 10 मिनट तक अपने पैरों को डालकर रखें। इससे शरीर को आराम मिलता है और स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। इस तरह से पैर धोने से आराम मिलता है, नेगेटिविटी दूर होती है और रात को नींद बहुत अच्छी आती है। टब में पैर डालकर रखने से रिलैक्स फील होता है, सुकून भरी नींद आती है।

इसे भी पढ़ें - टेंशन के कारण नहीं आती नींद? सोने से पहले पिएं तनाव घटाने वाली ये 5 तरह की चाय

2. लंबी गहरी सांस लें

लंबी गहरी सांस लेना अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए एक काफी अच्छा आयुर्वेदिक उपाय हो सकता है। अगर आपको रात के समय अच्छी नींद नहीं आती है या बीच-बीच में नींद टूटती है, तो ऐसे में आप सोने से पहले लंबी गहरी सांस लेने का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आप ओम के जाप के साथ लंबी गहरी सांस भी लें। ओम शब्द बोलने से मन शांत होता है, सकारात्मक होता है, जिससे अच्छी नींद आती है। इसके लिए आप लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें।

3. शरीर की मालिश करने से आएगी अच्छी नींद

अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले शरीर की मालिश करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गर्म तासीर का कोई तेल लें और इससे शरीर की अच्छी तरह से मालिश करें। आप चाहें तो सिर्फ माथे पर भी थोड़ा गर्म तिल का तेल लगा सकते हैं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, दिमाग भी शांत होता है। रात को सोने से पहले रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

4. गैजेट्स का इस्तेमाल करने से बचें

अगर आप रात को अच्छी और सुकून भरी नींद चाहते हैं, तो रात को 7 बजे के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करना बंद कर दें। दरअसल, ब्लू लाइट के यूज से स्लीपिंग पैटर्न गड़बड़ा जाता है। देर रात तक गैजेट्स का इस्तेमाल करने का असर नींद पर पड़ता है। ब्लू लाइट नींद को डिस्टर्ब करती है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप देर रात तक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से बचें। नींद अच्छी आने के लिए आप मन को शांत करने की कोशिश करें। मन को शांत करने, तनाव को कम करने के लिए आप धीमी आवाज में गाने सुन सकते हैं।

meditation

5. मेडिटेशन करें

रात को सोने से पहले अगर रोजाना मेडिटेशन या ध्यान लगाया जाए, तो इससे अनिद्रा की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। मेडिटेशन तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। इसके लिए आप सोने से आधे घंटे पहले किसी शांत वातावरण में जाएं, पद्मासन में बैठें और अपनी दोनों आंखें बंद कर लें। इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रख दें। आप चाहें तो नमस्कार की मुद्रा में भी मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके बाद लंबी गहरी सांस लें, अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें और मन में अच्छे विचारों लाने का प्रयास करें। मन को शांत करें। आप चाहें तो मेडिटेशन करते हुए धीमी आवाज में कोई धुन भी सुन सकते हैं। मेडिटेशन करने के लिए हमेशा शांत, साफ वातावरण का ही चुनाव करें। प्रकृति के साथ ध्यान लगाने से तनाव, स्ट्रेस और चिंता दूर होती है। साथ ही अच्छी और सुकून भरी नींद भी आती है। 

इसे भी पढ़ें - रात को चैन से सोना है तो सोने से पहले पीएं चाय, अच्छी नींद के साथ मिलेंगे कई फायदे

इन उपायों को भी आजमाएं

अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना सुबह योग, प्राणायाम कर सकते हैं। साथ ही स्वस्थ आहार लें और फास्ट फूड, जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। मन को शांत रखें, तनाव दूर करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। रोजाना रात को सोने से पहले ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप अनिद्रा की समस्या को कुछ ही दिनों में ठीक कर सकते हैं। इन उपायों को भी आजमाएं-

  • फास्ट फूड, जंक फूड और तने-भुने भोजन से दूरी बनाकर रखें।
  • स्वस्थ, सात्विक आहार का सेवन करें।
  • अपने आहार में फलों, सब्जियों को अधिक मात्रा में शामिल करें।
  • रोज सुबह योग, प्राणायाम करें।
  • आप चाहें तो अच्छी नींद के लिए आयुर्वेदिक चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए कैमोमाइल टी, लैमन बाम टी, लैवेंडर के फूलों की चाय, वैलेरियन रूट की चाय और पैशनफ्लावर से बनी चाय पी सकते हैं।
  • अच्छी नींद के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें। मन, दिमाग को शांत और चिंतामुक्त रखने की कोशिश करें।
  • मन में सकारात्मक विचार लाएं और नकारात्मकता से दूर रहें। मन में पॉजिटिव विचार रखने से नींद अच्छी आती है।
  • खुद को हमेशा पॉजिटिव रखें। खुश रहने की कोशिश करें और दूसरों को भी हमेशा खुश रखें।
  • परिवार, दोस्तों के साथ समय बिताएं।

ोबहीना्गम ूगजे िदी ुदद् ेतााज

आप चाहें तो इन सभी उपायों को आजमाकर अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

Read Next

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन 5 तरीकों से करें मुलेठी का सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version