
योग और ध्यान (Yoga and Meditation)दो ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करना आपको तन से स्वस्थ और मन से मजबूत बनाता है। मेडिटेशन यानी कि ध्यान दरअसल, आंतरिक शांति का एक सरल तरीका है। आज कल के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जहां हमारे पास सोने का वक्त नहीं है, वहां मेडिटेशन दिमाग को कुछ देर के लिए सोने का मौका देता है। मडिटेशन करते वक्त हमारा मस्तिष्त एक्टिव मोड में सोता है, जिसकी वजह से हमारे अंदर के इलेक्ट्रॉन्स को एक फ्लो मिलता है और वो पॉजिटिव दिशा में दिमाग को काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आज हम आपको मेडिटेशन के बारे में नहीं बल्कि इसके 5 अलग-अलग प्रकारों के बारे में बताएंगे, जिसे आप बस 20 मिनट भी करके तन और मन से स्वस्थ हो सकते हैं।
मेडिटेशन (ध्यान) के प्रकार-Types of Meditation
1.विपश्यना मेडिटेशन (Vipassana)
विपश्यना एक पारंपरिक बौद्ध और भारतीय ध्यान की तकनीक है। दरअसल, विपश्यना पाली भाषा का एक शब्द जिसका मतलब ये है कि "चीजों को देखकर जैसा है उसे वास्तव में वैसा ही समझें।'' इसमें दिमाग में आते-जाते विचारों और भावनाओं पर रोक लगाने की कला होती है। विपश्यना में, आप केवल सचेतन रूप से अनुभव को नियंत्रित करने के बजाय अपने आंतरिक आत्म निरीक्षण करते हैं। इस दौराना व्यक्ति अपने मन को शांत करता है, वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करता है, विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को स्वीकार करें कि वे वास्तव में क्या हैं, अतीत की चीजों और पछतावा को कम करता है और भविष्य की चिंता छोड़ कर वास्तिविक चीजों पर ध्यान देता है। विपश्यना के फायदे (Benefits of Vipassana) की बात करें, तो
- - विपश्यना स्ट्रेस कम करता है।
- - विपश्यना एंग्जायटी दूर करता है।
- -मानसिक स्थितियों को मजबूत बनाता है।
- -मस्तिष्क की प्लास्टिसिटी को बढ़ावा देता है और ब्रेम को फिर से रिफ्रेश करता है।
- -मन के दुखों को विचारों से दूर तथ्यों से भरता है।
इसे भी पढ़ें : आज और कल की चिंता में अक्सर रहते हैं परेशान तो सीखें माइंडफुल मेडिटेशन, दूर होगी टेंशन और दिमाग रहेगा स्थिर
2.प्रेम-कृपा-ध्यान (Loving-kindness Meditation)
इंसान के मन को कई बार करूणा, दया और स्वीकृति की जरूरत पड़ती है, कि जो है सब अच्छा है और सभी लो अच्छे हैं। इससे व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत हो जाता है। यह आपके दिमाग को तेज़ करने में मदद करता है और आपको तनाव दूर करके रिलैक्सेशन प्रदान करता है। साथ ये लोगों के प्रति आपके व्यवहार में बदलाव लाता है।
3.कंसेंट्रेटिव मेडिटेशन (Concentrative Meditation)
ध्यान ते वैसे तो कई प्रकार हैं, पर हमें इन्हें मुख्य रूप से कंसेंट्रेटिव मेडिटेशन (Concentrative meditation) हर कोई करता है। कंसेंट्रेटिव मेडिटेशन (Concentrative meditation)जिसमें कि हमें अपना सारा ध्यान किसी विशेष वस्तु पर केंद्रित करना होता है, वो भी अपने आपके आस-पास की हर चीज को ध्यान में रखते हुए। लक्ष्य वास्तव में अनुभव करना है कि आप जिस भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, चाहे वह आपकी सांस हो, एक विशिष्ट शब्द हो या कोई मंत्र हो, उस तक आप पहुंच पा रहे हैं या नहीं।
4.माइंडफुलनेस मेडिटेशन (Mindfulness Meditation)
माइंडफुलनेस मेडिटेशन (Mindfulness meditation), जो कि एक तरह का संज्ञानात्मक चिकित्सा (MBCT)है । ये कई मानसिक बीमारियों को ठीक करने के लिए फायदेमंद हैं। जैसे कि अवसाद और तनाव। माइंडफुलनेस मेडिटेशन करके आप खुद को वर्तमान में जागरूक और उपस्थित रहने में मदद कर सकते हैं। इस मेडिटेशन के अभ्यास से आप खुद को सचेत और सतर्क बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्यों जरूरी है शरीर के लिए मसाज? जानें इसके प्रकार, फायदे और तरीके
5.मूवमेंट मेडिटेशन (Movement Meditation)
अधिकांश लोग योग के बारे में सोचते हैं और जब वो एक जगह बैठ कर शांति से आंख बंद करके ध्यान के बार में सोचते हैं, तो उन्हें ये काफी बोरिंग लग सकता है। ऐसे में मूवमेंट मेडिटेशन कर सकते हैं। यानी कि आप चलते-फिरते ध्यान कर सकते हैं। जैसे कि जंगल, बागवानी, एक ही जगह पर घुमना और शरीर को गतिमान रखना। इस दौरान उस को करते वक्त दिमाग को वहीं रखना है और ध्यान केंद्रित करना है। कुछ दिनों तक इसे करने के बाद आप खुद को शांत महसूस करेंगे।
तो, अपने मन पर ध्यान दें और इन तमाम प्रकारों के ध्यान को करें। ध्यान करने से आपको कई फायदे मिलेंगे (Health Benefits of Daily Meditation), जैसे कि तनाव दूर हो जाएगा, नींद अच्छी आएगी, स्किन अच्छा रहेगा, आप अंदर से खुश रहेंगे और आप जो भी काम करेंगे बड़े जोश के उसे कर पाएंगे। तो, अपने लिए बस 20 मिनट निकालें और ध्यान करें।
Read more articles on Mind-Body In Hindi