International Tea Day 2021: टेंशन के कारण नहीं आती नींद? सोने से पहले पिएं तनाव घटाने वाली ये 5 तरह की चाय

आपको भी कोरोना काल में टेंशन की वजह से पहले जैसे अच्छी नींद नहीं आ पाती होगी। ऐसे में आप सोने से पहले इन 5 तरह की चाय का सेवन कर सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 21, 2021 12:11 IST
International Tea Day 2021: टेंशन के कारण नहीं आती नींद? सोने से पहले पिएं तनाव घटाने वाली ये 5 तरह की चाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

हर साल 21 मई को International Tea Day (अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस) मनाया जाता है। चाय पूरी दुनिया में पी जाने वाली सबसे पॉपुलर ड्रिंक है। हालांकि ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर सारी चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं और ये चाय के साथ भी है। लेकिन सीमित मात्रा में पिएं तो चाय से सेहत को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह से देश में अपने पैर पसार रखे हैं, उससे सभी के मन में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ज्यादातर महिलाएं इससे डरी और सहमी हुई हैं। कई लोग तो कोरोना काल में इतने डरे हुए हैं कि उन्हें अच्छे से नींद भी नहीं आ रही है। अगर आपको भी चिंता, एंग्जायटी रहती हैं और इसकी वजह से रात को नींद नहीं आती है, तो आप सोने से आधे घंटे पहले इन हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। इन हर्बल टी को पीने से आपको काफी अच्छी नींद आएगी और आपकी चिंता भी कम होगी।

cam tea

1. कैमोमाइल (Chamomile Tea)

कैमोमाइल यानी बबूने के फूलों से बनी चाय सबसे बेहतर हर्बल चाय में से एक है। यह तनाव और चिंता को कम करने में काफी मददगार होता है। कोरोना काल में तनाव बहुत ज्यादा हो गया है, ऐसे में लोगों में नींद न आने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ी है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है, तो आप कैमोमाइल के फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसे पीने से काफी अच्छी नींद आती है। कैमोमाइल की चाय एंग्जायटी और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। कैमोमाइल के अर्क में एपिजेनिन  एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो नींद और चिंता के लिए जिम्मेदार मस्तिष्क रिसेप्टर्स को ट्रिगर करता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं या रात में बीच-बीच में उठते हैं, तो आप कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या एक प्रकार की डाइट सभी के लिए फायदेमंद हो सकती है? डायटीशियन से जानें इसके बारे में

  • - कैमोमाइल चाय बनाने के लिए लिए सबसे पहले एक कप पानी गर्म करें।
  • - इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच कैमोमाइल फूल डालें। 
  • - 2-4 के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें।
  • - इसके बाद इसे छान लें और शहद मिला लें।
  • - आप इसे सोने से आधे घंटे पहले पी सकते हैं। इसे पीने से आपको काफी अच्छी नींद आएगी।
leme tea

2. लैमन बाम टी (Lemon balm tea)

कोरोना काल से अपनी टेंशन को कम करने के लिए आप लेमन टी भी पी सकते हैं। यह सुगंधित होने के साथ ही सेहतमंद भी होती है। साथ ही इसे पीने से नींद भी काफी अच्छी आती है।  अगर आप लैमन बाम के कुछ पत्तों को पानी में उबाल कर चाय पीते हैं, तो इससे आपकी दिन भर की थकान कम होगी और आपको अच्छी नींद आएगी। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल अनिद्रा की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें एंग्जायोलाइटिक  और शामक गुण हैं, जो अच्छी नींद देने में मदद करता है। नींबू भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

  • - लाइम बाम की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कप पानी गर्म करना है।
  • - इसमें लाइम बाम की कुछ पत्तियां डालें।
  • - इसके बाद इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • - बाद में इसे छानकर सोने से आधे घंटे पहले पी लें।
levender

3. लैवेंडर के फूलों की चाय (Lavender Flower Tea)

लैवेंडर एक खूबसूरत फूल है। लैवेंडर का तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। साथ ही लैवेंडर की चाय पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह चाय सुगंधित और स्वादिष्ट होती है। जब आप सोते समय लैवेंडर की चाय पीते हैं, तो यह आपके दिमाग को शांत करता है और इससे आपको अच्छी नींद आती है। यह आपकी नसों को आराम और मन को शांति देता है। लैवेंडर के फूल का इस्तेमाल एरोमोथेरेपी में एंग्जायटी और अनिद्रा को शांत करने के लिए भी किया जाता है। अगर कोरोना की वजह से आप टेंशन में हैं और आपको रात में नींद नहीं आती है, तो आप लैवेंडर के फूलों की चाय सोने से पहले पी सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी।

इसे भी पढ़ें - शिरोधारा थेरेपी से शरीर और मस्तिष्क को मिलते हैं कई फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसे करने का तरीका

  • - लैवेंडर के फूलों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को उबाले लें।
  • - इसमें अब लैवेंडर के फूल डाल दें और 2-4 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • - इसके बाद आप सोने से पहले इसे पी सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी।

4. वैलेरियन रूट की चाय (Valerian Root Tea)

क्या आपने पहले वैलेरियन रूट के बारे में सुना है? यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह तनाव, चिंता और अनिद्रा के उपचार में भी काम आता है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए इसकी हर्बल चाय का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नींद की सभी तरह की समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। वैलेरियन के रूट में सिडेटिव, एंग्जायोलाइटिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो नसों को आराम दिलाते हैं और अच्छी नींद देते हैं। रात को सोने से पहले इस चाय को पी लिया जाए, तो बहुत अच्छी नींद आती है।

  • - इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी उबाल लें।
  • - अब इसमें आधी चम्मच वैलेरियन रूट की डाल दें।
  • - थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • - फिर आप सोते समय इसे पी सकते हैं। इससे आपको नींद काफी अच्छी आएगी और आप तनाव मुक्त भी रहेंगे।
fashion t3ea

5. पैशनफ्लावर से बनी चाय (Passion Flower Tea)

पैशनफ्लावर चाय पीने से नींद काफी अच्छी आती है। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो आप इसे नियमित रूप से पी सकते हैं। यह मस्तिष्क को आराम देता है, जिससे मन शांत होता है और अच्छी नींद आती है। अगर आप इसे 10 दिनों तक लगातार पीते हैं, तो आपकी अनिद्रा की समस्या हमेशा की लिए दूर हो जाएगी। इसे पीने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है।

  • - इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को गर्म कर लें।
  • - अब इसमें आधा चम्मच पैशन फ्लावर मिलाएं।
  • - इसे बाद इसे 2-4 मिनट के लिए ढक दें।
  • - फिर इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें।
  • - अब आप इसे सोने से आधा घंटा पहले पी सकते हैं।

आप भी अपनी टेंशन का कम करने और अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए इन 5 चाय का सेवन कर सकते हैं। हर्बल चाय को पीने से शारीरिक ही नहीं मानसिक थकान भी दूर होती है। जिससे नींद काफी अच्छी आती है। 

Read More Articles on Mind and Body in Hindi

Disclaimer