Doctor Verified

एनीमिया में काली किशमिश कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

Black Raisins in Anemia: अगर आप एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में काली किशमिश को शामिल कर सकते हैं। जानें, इसे खाने के तरीके-
  • SHARE
  • FOLLOW
एनीमिया में काली किशमिश कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन


Black Raisins in Anemia in Hindi: एनीमिया आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है, जिसमें शरीर के ऊतकों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं। इस स्थिति में हीमोग्बोलिन का स्तर कम होता रहता है। यह समस्या पुरुषों का तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। हर व्यक्ति को एनीमिया अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकता है। शुरुआत में इसके लक्षणों का अनुभव नहीं होता है। लेकिन जैसे-जैसे हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है, एनीमिया रोगियों की स्थिति गंभीर होने लगती है। इस स्थिति में एनीमिया रोगियों को थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा का पीला होना, चक्कर आना, छाती में दर्द होना या सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। एनीमिया होने पर डॉक्टर अकसर आयरन, विटामिन बी12 या फोलेट सप्लीमेंट्स देते हैं। लेकिन आप चाहें तो रोजाना काली किशमिश (Anemia me Kali Kishmish Khane ke Fayde) का भी सेवन कर सकते हैं। 

anemia symptoms

काली किशमिश (Black Raisins in Hindi) पोषक तत्व से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में काली किशमिश को जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर, एनीमिया पीड़ित लोगों के लिए काली किशमिश खाना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन एनीमिया में काली किशमिश कैसे खाएं, जिससे हीमोग्लोबिन और खून बढ़ेगा। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं- 

एनीमिया में काली किशमिश कैसे खाएं?- How to Consume Black Raisins in Anemia in Hindi

1. भिगोकर खाएं काली किशमिश- Soaked Black Raisins 

भीगे हुए काली किशमिश खाना काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप एनीमिया रोगी हैं, तो रोजाना भीगे हुए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 5-7 काली किशमिश लें। इन्हें एक कप पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन किशमिश का सेवन कर लें। अगर रोजाना इस तरह से काली किशमिश खाएंगे, तो आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे। थकान और कमजोरी दूर होगी। साथ ही, हीमोग्लोबिन का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- खून की कमी (एनीमिया) होने पर इन 4 तरीकों से खाएं मुनक्का, हीमोग्लोबिन भी बढ़ेगा

kishmish with milk

2. दूध और काली किशमिश का करें सेवन- Black Raisins with Milk

एनीमिया रोगियों के लिए काली किशमिश को दूध के साथ खाना भी फायदेमंद होता है। इससे आपको काली किशमिश और दूध, दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिलेंगे। काली किशमिश की तरह ही दूध भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप काली किशमिश को दूध के साथ मिलाकर खाएंगे, तो एनीमिया से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध लें। अब इस दूध में काली किशमिश मिलाकर खा लें। आप चाहें तो काली किशमिश को दूध में उबालकर भी ले सकते हैं। 

3.  ड्राई फ्रूट्स के साथ खाएं काली किशमिश- Black Raisins with Dry Fruits

अगर आप रोजाना काली किशमिश खाते हैं, तो इससे जरूर फायदा मिलेगा। लेकिन अगर आप काली किशमिश को बादाम, काजू या अखरोट आदि के साथ खाएंगे, तो दोगुना लाभ मिलेगा। इसके लिए आप काली किशमिश के साथ ही अन्य ड्राई फ्रूट्स भी पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट सभी का एक साथ सेवन करें। आप चाहें तो इन सभी को स्मूदी या शेक में मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, एनीमिया के लक्षणों में भी कमी देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- एनीमिया में अंजीर कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन और दूर होगी खून की कमी

4. काली किशमिश का पानी पिएं- Black Raisins Water

काली किशमिश का पानी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप काली किशमिश को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह उस पानी को उबाल लें और छानकर पी लें। रोजाना काली किशमिश का पानी पीने से आपको ताकत मिलेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और कमजोरी दूर होगी। एनीमिया रोगियों के लिए काली किशमिश का पानी पीना लाभकारी साबित हो सकता है।

अगर आप भी एनीमिया से पीड़ित हैं, तो अपनी डाइट में काली किशमिश को जरूर शामिल करें। रोजाना काली किशमिश को ऊपर बताए गए तरीकों से खाएंगे, तो एनीमिया से बचाव हो सकता है। लेकिन अगर आपके हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। इस स्थिति में डॉक्टर सप्लीमेंट्स आदि लिख सकते हैं। 

Read Next

क्‍या रॉ फूड डाइट (कच्‍चा खाना) हेल्दी होता है? एक्‍सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer