Expert

महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है काली मूसली, एक्सपर्ट से जानें फायदे

काली मूसली में ऐसे कई पोषक तत्व और गुण होते हैं, जिन्हें खाने से महिलाओं की शारीरिक कमजोरी दूर होती है साथ ही साथ मांसपेशियां भी अच्छी रहती हैं। मूसली खाना महिलाओं के लिए प्रजनन समस्याओं को कम करने में भी लाभकारी साबित होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है काली मूसली, एक्सपर्ट से जानें फायदे


Black Musli Benefits For Women: सफेद मूसली की तरह ही काली मूसली के भी कई फायदे होते हैं। मूसली खाना सेहत के लिए कई तरीकों से गुणकारी मानी जाती है। इसे खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है। जैसे सफेद मूसली सेहत के लिए फायदेमंद होती है ठीक वैसे ही काली मूसली भी कई बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का रामबाण इलाज है। जिस तरह सफेद मूसली पुरुषों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है उसी तरह महिलाओं के लिए भी काली मूसली के कई जबरदस्त फायदे होते हैं।

काली मूसली में ऐसे कई पोषक तत्व और गुण होते हैं, जिन्हें खाने से महिलाओं की शारीरिक कमजोरी दूर होती है साथ ही साथ मांसपेशियां भी अच्छी रहती हैं। मूसली खाना महिलाओं के लिए प्रजनन समस्याओं को कम करने में भी लाभकारी साबित होती है। मूसली खाने से न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से लिवर से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ-साथ पीलिया भी ठीक होता है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की। (Mahilayon ke Liye Kali Musli Khane ke Fayde) - 

महिलाओं के लिए काली मसूली खाने के फायदे

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

काली मूसली खाने से न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों की भी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। काली मूसली खाने से इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो (How to Boost Immunity) ऐसे में आप अपनी रेगुलर डाइट में काली मूसली को शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पहले आपको अपने डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से इसकी सही मात्रा जान लेनी चाहिए।

2. यौन स्वास्थ्य को सुधारने में मददगार

काली मूसली खाना यौन संबंधी समस्याओं में भी मददगार हो सकती है। काली मूसली खाना आपके कामेच्छा को बढ़ाने के साथ-साथ यौन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। काली मूसली खाने से कई बार प्रजनन अंगों को भी मजबूती मिलती है और प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर होता है। अगर आप यौन संबंधी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रही हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद काली मूसली को डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

energyy-inside

3. शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आपको शारीरिक ऊर्जा की कमी रहती है और अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ऐसे में अपनी रेगुलर डाइट में कुछ समय के लिए मूसली को शामिल किया जा सकता है। काली मूसली खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताजगी का एहसास होता है। इसे खाने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक बना रहता है। इससे आपकी शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है। 

4. मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

अगर आप मासिक धर्म या पीरियड्स से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में काली मूसली खाना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले रक्तस्त्राव के साथ-साथ दर्द होने की समस्या से भी काफी राहत मिलती है। यही नहीं, अगर आपको अनियमित मासिक धर्म की भी समस्या है तो ऐसे में काली मूसली का सेवन करना आपके लिए एक बेहतर और अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज के मरीज ऐसे करें काली मूसली का सेवन, तेजी से कम होगा शुगर 

5. मेंटल हेल्थ को रखे अच्छा

अगर आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी है तो इसका सीधा असर आपकी शरीर पर जाता है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में मूसली को शामिल कर सकते हैं। इससे दिमाग शांत और स्वस्थ रहता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है।

FAQ

  • काली मूसली किसके लिए अच्छी होती है?

    काली मूसली खाना सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी माना जाता है। काली मूसली खाने से न केवल पुरुषों बल्कि, महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी अच्छी होती है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 
  • क्या रोज मूसली खाना ठीक है?

    जी हां, रोजाना मूसली खाना सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन तब जब इसे सीमित मात्रा में खाई जाए। मूसली खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं। 
  • क्या मूसली पुरुषों के लिए अच्छी है?

    जी हां, मूसली पुरुषों के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे खाने से पुरुषों की शारीरिक शक्ति बढ़ती है साथ ही साथ मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। 

 

 

 

Read Next

खूबसूरत और घने बाल चाहते हैं? खसखस का इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer

TAGS