Doctor Verified

क्या रोजाना मूसली खाना सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

मूसली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद और सुरक्षित होता है। मूसली को रोजान खाना सेहत के लिए सुरक्षित होता है। हालांकि, मूसली को हमेशा सही मात्रा में खाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोजाना मूसली खाना सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Is it safe to eat muesli daily in Hindi: मूसली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूसली खाने से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है साथ ही साथ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। लेकिन, क्या रोजाना मूसली खाना सुरक्षित होता है? अगर मूसली को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल किया जाए तो क्या ऐसा करना सही होगा? इस आर्टिकल में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में मूसली लेते हैं तो इससे स्वास्थ्य को कुछ नुकसान भी हो सकता है।

इसलिए मूसली की सही मात्रा जान लेने के बाद ही आपको इसका सेवन करना चाहिए। आमतौर पर मूसली खाना सुरक्षित माना जाता है। मूसली में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिसे खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। इसे खाने से शरीर में फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इस विषय में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की। (Kya Rojana Muesli Khana Safe Hota Hai) - 

क्या रोजाना मूसली खाना सुरक्षित है?

डॉ. श्रेय ने बताया कि मूसली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद और सुरक्षित होता है। मूसली को रोजान खाना सेहत के लिए सुरक्षित होता है। हालांकि, मूसली को हमेशा सही मात्रा में खाना चाहिए। मूसली को अगर आप रोजाना खाते हैं तो इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है।

इसलिए आप चाहें तो मूसली को अपनी रेगुलर डाइट का भी हिस्सा बना सकते हैं। मूसली कई प्रकार के बीज, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स से मिलकर बनता है, जिसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे जरूरत से ज्यादा खाने से भी बचना चाहिए।

रोजाना मूसली खाने के फायदे

1. शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप अक्सर शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस (Foods to Increase Energy) करते हैं तो ऐसे में मूसली का सेवन करना एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है। मूसली को खाने से आपकी शरीर में एक सकारात्मक बदलाव होता है। इसमें विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देते हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक रखते हैं।

2. वजन घटाने में फायदेमंद

मूसली का सेवन आप वजन घटाने के लिए भी कर सकते हैं। मूसली में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से पेट भरा रहता है साथ ही लंबे समय तक भूख का एहसास भी नहीं होता है। मूसली खाने से आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और वजन आसानी से कम होता है। 

3. हार्ट के लिए फायदेमंद

मूसली खाना हार्ट के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है, जिसे खाने कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कम होता है। इसमें बीटा ग्लूटेन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से घटाता है। दरअसल, मूसली में कई ऐसे बीज होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं को कम करने (How to Prevent Hear Diseases) में लाभकारी मानी जाती हैं। इसे खाने से शरीर में होने वाली सूजन भी काफी कम होती है। 

इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें

4. पाचन तंत्र के लिए हेल्दी

मूसली खाना पाचन तंत्र के लिए भी काफी हेल्दी होता है। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी काफी कम होती हैं। इसे खाने से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से काफी आराम मिलता है। रोजाना मूसली खाने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है, जिसे खाने से खाना आसानी से पचता है। इसे खाने से बॉवेल मूवमेंट दुरुस्त रहती है।

FAQ

  • क्या रोज मूसली खाना ठीक है?

    रोजाना मूसली खाना सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है। इसे खाने से पाचन तंत्र एक्टिव रहने से लेकर हार्ट तक को काफी फायदे मिलते हैं। आप रोजाना मूसली खा सकते हैं। 
  • क्या मूसली पुरुषों के लिए अच्छी है?

    जी हां, मूसली खाना पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकता है। मूसली को आप अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखें। 
  • क्या बिना दूध के मूसली खा सकते हैं?

    जी हां, बिना दूध के भी आप मूसली का सेवन कर सकते हैं। इसे आप अन्य चीजों में मिलाकर भी खा सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या अर्जुन की छाल किडनी के लिए अच्छी होती है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS